फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balen Shah: नेपाल का पीएम बनने से पहले बलेंद्र शाह ने रिलीज किया नया गाना, सिर्फ दो घंटे में मिले लाखों व्यूज

Thu, 26 Mar 2026 11:37 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Balendra Shah: नेपाल के नए प्रधानमंत्री बनने जा रहे बलेंद्र शाह ‘बालेन’ ने शपथ ग्रहण से ठीक पहले अपना नया वीडियो सॉन्ग रिलीज किया है। जानिए किस विषय पर है गाना। 

विज्ञापन
बालेंद्र शाह ‘बालेन’ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलेंद्र शाह ‘बालेन’ ने शपथ ग्रहण से ठीक पहले अपना नया वीडियो सॉन्ग ‘जय महाकाली’ रिलीज किया है। बालेन के इस नए गाने के वीडियो में उनके चुनाव प्रचार के कई दृश्य दिखाए गए हैं। यह गाना देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए बनाया गया है।

विज्ञापन


गाना रिलीज होते ही हुआ वायरल
गाने को रिलीज होते ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और सिर्फ दो घंटे में इसे यूट्यूब पर 1 लाख 50 हजार से ज्यादा व्यूज मिल गए। यह वीडियो असल में करीब 10 साल पहले बनाया गया था, लेकिन 26 मार्च को इसमें चुनाव अभियान के नए हिस्से जोड़कर दोबारा रिलीज किया गया। इसके अलावा खबर है कि बालेन बहुत जल्द अपने दो और नए गाने भी रिलीज करने वाले हैं।

पीएम के रूप में शपथ ले सकते हैं बालेन
बता दें कि 35 साल के रैपर से नेता बने बालेन को गुरुवार को राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के संसदीय दल का नेता चुना गया, जिससे उनका प्रधानमंत्री बनना तय हो गया है। वह शुक्रवार को नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं।

आरएसपी के वरिष्ठ नेता बालेन, जिनकी पार्टी ने 5 मार्च के चुनाव में बड़ी जीत हासिल की, देश के टॉप पद पर पहुंचने वाले मधेश क्षेत्र के पहले व्यक्ति भी होंगे।

विज्ञापन

बालेन शाह का सफर 
साल 2022 में रैप की दुनिया से पहचान बनाने वाले स्ट्रक्चरल इंजीनियर बालेन शाह ने नेपाल के बड़े राजनीतिक दलों को हराकर काठमांडू के मेयर का पद जीता। उनका चुनाव चिह्न छड़ी था। उन्हें चुनाव में 61,767 वोट मिले। उन्होंने नेपाली कांग्रेस की सिर्जना सिंह को हराया, जिन्हें 38,341 वोट मिले थे। 

अब चार साल बाद 35 साल के बालेन शाह देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने की राह पर हैं। उनकी यह सफलता अचानक नहीं मिली है। साल 2013 में वह 'रॉ बर्ज' रैप बैटल से मशहूर हुए थे। मेयर बनने से पहले उन्होंने ढाई साल तक जमीन पर काम किया।

उन्होंने हिमालयन व्हाइट हाउस कॉलेज से इंजीनियरिंग की और भारत से मास्टर डिग्री ली। उनकी बेदाग छवि और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख ने उन्हें जनता का चहेता बना दिया है। वह सोशल मीडिया के जरिए सीधे जनता से बात करते हैं और युवाओं के बीच बहुत पॉपुलर हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें