बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रहे इरफान खान के बेटे बाबिल खान भी धीरे-धीरे अपने प्रोजेक्ट्स के जरिए बॉलीवुड में अपना एक अलग मुकाम बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में बाबिल ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘लॉगआउट’ में नजर आए थे। इसमें उन्होंने एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की भूमिका निभाई थी। अब बाबिल ने अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर बात की है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि वो किस तरह की फिल्म करना चाहते हैं।
अब रॉम-कॉम में नजर आएंगे बाबिल
हाल ही में ‘फिल्मीबीट’ के साथ बातचीत में बाबिल ने अपने आगामी प्रोजेक्ट और निजी जिंदगी में रोमांस को लेकर बात की। बाबिल ने बताया कि उनका अगला प्रोजेक्ट एक रोमांटिक शो है। उन्होंने कहा, “रोमांटिक कॉमेडी जॉनर में मेरी गहरी दिलचस्पी है। मैं वास्तव में रोमांटिक-कॉमेडी करना चाहता हूं। मैं अब एक रॉम-कॉम पर काम कर रहा हूं।” हालांकि, बाबिल ने अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी। लेकिन इतना तय है कि उनका अगला प्रोजेक्ट एक रॉम-कॉम है।
यह खबर भी पढ़ें: Gajraj Rao: ‘सिनेमा हॉल आधे रेस्टोरेंट बन गए हैं’, गजराज राव ने फिल्मों के महंगे टिकट पर जताई चिंता; दिए सुझाव
फोन में नहीं हैं बाबिल के कोई सीक्रेट
इस बातचीत के दौरान बाबिल ने अपने रियल लाइफ प्यार और अपने जीवन के सीक्रेट्स को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि मेरे सीक्रेट्स मेरे फोन पर नहीं हैं। मेरे सारे सीक्रेट मेरे दिल में हैं। अगर मेरा दिल चुरा लिया जाता है, जो आमतौर पर होता है। तो सारे सीक्रेट जाने जा सकते हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Emraan Hashmi: इमरान हाशमी ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी, इस फिल्म के तीसरे भाग की चल रही तैयारी
अलग-अलग किरदार निभा रहे बाबिल
बाबिल ने अभी इंडस्ट्री में ज्यादा काम नहीं किया है। लेकिन अपने छोटे से करियर में ही वो अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभा रहे हैं। बाबिल चुनौतीपूर्ण किरदार निभाना चाहते हैं। जो उनकी फिल्मोग्राफी में देखने को भी मिलता है। जिसमें ‘कला’ से लेकर ‘द रेलवे मैन’ और ‘लॉगआउट’ जैसे अलग-अलग किरदार शामिल हैं।