बोले- 'वीडियो का गलत मतलब निकाला गया'
बाबिल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वह आधिकारिक स्टेटमेंट शेयर किया है, जो उनकी टीम की तरफ से साझा किया गया। इसे उनकी मां सुतापा सिकदर ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वहीं, कुब्रा सैत ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इसके साथ बाबिल ने अनन्या पांडे, शनाया कपूर, आदर्श गौरव, अर्जुन कपूर, राघव जुयाल अरिजित सिंह को टैग करते हुए लिखा है, 'बहुत बहुत धन्यवाद। वीडियो को बहुत ही गलत तरीके से समझा गया। मैं आप लोगों के प्रति सपोर्ट दिखाने की कोशिश कर रहा था'।
राघव जुयाल के लिए बोले- 'तुम मेरे आदर्श हो'
बाबिल ने आगे लिखा है, 'मेरे पास इस मामले में और ज्यादा बोलने की ऊर्जा नहीं है। लेकिन मैं अपने साथियों के प्रति जिम्मेदारी के रूप में ऐसा कर रहा हूं, जिनकी मैं वास्तव में तारीफ करता हूं'। आगे उन्होंने राघव जुयाल को टैग करते हुए लिखा है, 'भाई तुम मेरे आइकन हो। मेरे आदर्श। मेरे बड़े भाई जैसे हो'।
सिद्धांत के लिए कहा- 'लव यू भाई'
इसके अलावा एक अन्य पोस्ट में बाबिल ने सिद्धांत चतुर्वेदी को टैग किया है। उन्होंने लिखा है, 'आई लव यू भाई'। बता दें कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद बाबिल खान का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट हो गया था। मगर, अब यह फिर से शुरू हो चुका है। इस पूरे मामले पर राघव जुयाल और सिद्धांत चतुर्वेदी ने बाबिल के प्रति समर्थन जताया है। वहीं, अनन्या पांडे ने लिखा है, 'तुम्हें खूब प्यार बाबिल। तुम ऊर्जावान रहो। हमेशा हम साथ हैं'।