वीडियो में क्या है?
धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा मथुरा पहुंची है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जमीन पर बैठे हैं। शिल्पा शेट्टी उनसे मिलती हैं और काफी खुश हो जाती हैं। एक्टर राजपाल यादव भी वहीं थे। उन्हें देखकर शिल्पा शेट्टी चौंक गईं। वह उनसे बोलीं, आपका नंबर तलाश रही थी। शिल्पा शेट्टी ने वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के दर्शन भी किए।
एकता कपूर भी हुईं शामिल
निर्माता एकता कपूर भी धीरेंद्र शास्त्री से मिलने पहुंची, जिनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन फोटोज में उन्हें कुछ बोलते भी देखा जा रहा है।