राणा दग्गुबाती एक आंख से देख नहीं सकते
'बाहुबली' में भल्ललादेव का किरदार निभाने वाले राणा दग्गुबाती असल जिंदगी में एक आंख से देख नहीं सकते। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वो जन्म से ही एक आंख से अंधे हैं, लेकिन उन्होंने कभी इसे अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। उनकी मेहनत और समर्पण इस किरदार में साफ झलकती है।
30 किलो का असली कवच पहनते थे अभिनेता
फिल्म के फाइटिंग सीन्स की वास्तविकता बनाए रखने के लिए कलाकारों ने असली धातु से बने भारी कवच पहने। प्रभास का कवच लगभग 30 किलो का था और तलवारें भी असली धातु की थीं। इसके बावजूद उन्होंने बिना शिकायत के हर दृश्य को पूरी एनर्जी के साथ शूट किया और पता भी नहीं चलने दिया कि उन्होंने इतना भारी कुछ पहन रखा है।
कहानी राजामौली के पिता ने लिखी थी कहानी
‘बाहुबली’ की कहानी विजयेंद्र प्रसाद, यानी राजामौली के पिता ने लिखी थी। उन्होंने 'महाभारत' और 'रामायण' से प्रेरणा लेते हुए एक नई दुनिया ‘महिष्मती’ और उसके किरदारों को गढ़ा। उन्होंने पहले यह कहानी एक उपन्यास के तौर पर लिखी थी, लेकिन बाद में राजामौली ने इसे फिल्मी रूप दिया।
ये खबर भी पढ़ें:
Samantha-Raj: सामंथा संग वायरल तस्वीरों के बीच राज की एक्स वाइफ का क्रिप्टिक पोस्ट, बोलीं- धर्म सबसे ऊपर