फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sathyaraj: पीएम मोदी की भूमिका निभाएंगे 'कटप्पा'? प्रधानमंत्री के किरदार के लिए दिखाई दिलचस्पी

Thu, 30 May 2024 02:36 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बाहुबली फेम सत्यराज उर्फ कटप्पा ने पीएम मोदी की बायोपिक में उनकी भूमिका निभाने को लेकर दिलचस्पी दिखाई है। इससे पहले कहा जा रहा था कि पीएम मोदी की बायोपिक में वे उनकी भूमिका निभाएंगे, मगर उन्होंने इस बात को कारिज कर दिया है।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, सत्यराज - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहुबली फेम सत्यराज उर्फ कटप्पा ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक में उनकी भूमिका निभाने को लेकर दिलचस्पी दिखाई है। बीते कई दिनों से खबरें आ रही हैं कि पीएम मोदी की बायोपिक फिल्म में वे उनकी भूमिका में नजर आएंगे। अब अभिनेता ने इस बात को खारिज कर दिया कि उन्हें इस तरह के किसी भी तरह के प्रोजेक्ट के लिए संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर पा रंजीत, मारी सेल्वराज या वेत्रिमार उनके लिए मोदी की बायोपिक का निर्देशन करते हैं, तो उन्हें खुशी होगी।
विज्ञापन


पीएम मोदी की भूमिका नहीं हुई ऑफर

सत्यराज ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कहा, 'किसी ने मुझसे पीएम मोदी की भूमिका निभाने के लिए संपर्क नहीं किया है। अगर वे करते भी हैं, तो मैं इसमें तभी अभिनय कर सकता था, अगर इसे मेरे मित्र दिवंगत निर्देशक मणिवन्नन निर्देशित करते, जो किरदारों को बहुत अच्छे से दिखाते थे।' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह बहुत बढ़िया होगा अगर पा रंजीत, मारी सेल्वराज या वेत्रिमार इस बायोपिक का निर्देशन करें। उनके ये बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।  


यूजर्स कर रहे हैं जमकर कमेंट

सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके इस बयान पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'उस कॉल का इंतजार करने के लिए शुभकामनाएं, सत्यराज, शायद इस बीच आप अपनी खुद की बायोपिक पर काम करना शुरू कर दें।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'वह इशारा कर रहे हैं कि अगर वे निर्देशन करेंगे, तो फिल्म फ्लॉप हो जाएगी।'

विज्ञापन

इन खबरों को खारिज कर चुके कटप्पा 

इससे पहले भी उन्होंने पीएम मोदी की बायोपिक का हिस्सा होने की खबरों को खारिज कर दिया था। एक बातचीत में उन्होंने कहा था, 'यह खबर कि मैं प्रधानमंत्री मोदी की बायोपिक में काम कर रहा हूं। मेरे लिए भी एक खबर है। क्योंकि किसी ने भी मुझसे फिल्म में पीएम मोदी की भूमिका निभाने के लिए संपर्क नहीं किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें