फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baaghi 4 vs The Bengal Files: एडवांस बुकिंग में आगे ‘बागी 4’, विशेषज्ञों को ‘द बंगाल फाइल्स’ से उम्मीद

सार

The Bengal Files Vs Baaghi 4 Advance Booking Updates: कल देशभर में अलग-अलग भाषाओं में लगभग 10 फिल्में रिलीज होने वाली हैं। हालांकि, इन सबके बीच सबसे ज्यादा चर्चा ‘बागी 4’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर ही होगी। जानिए कैसा हो सकता है इन फिल्मों का हाल..
विज्ञापन
बागी 4 बनाम द बंगाल फाइल्स - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल यानी 5 सितंबर को बॉलीवुड में दो बड़ी फिल्मों के बीच टकराव देखने को मिलेगा। जहां एक तरफ टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त स्टारर ‘बागी 4’ जैसी मसाला फिल्म रिलीज होगी, वहीं दूसरी ओर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ भी सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। दोनों फिल्मों को लेकर बेहद चर्चा है पर खबर लिखे जाने तक एडवांस बुकिंग के हाल देखें तो ‘बागी 4’ ने बाजी मार ली है।
विज्ञापन


'बागी 4'



'द बंगाल फाइल्स'

विज्ञापन


विशेषज्ञों की राय
‘बागी 4’ के बाद ‘द कॉन्ज्यूरिंग’ से भी उम्मीद है-  अतुल मोहन, ट्रेड एनालिस्ट
‘बागी 4’ को एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ‘द बंगाल फाइल्स’ से बेहतर उम्मीदें थीं पर फिल्म के शोज कम हैं इसके चलते मामला थाेड़ा ठंडा है। टाइगर की फिल्म के बाद हॉलीवुड की फिल्म ‘द कॉन्ज्यूरिंग’ को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। उम्मीद है ‘बागी 4’ डबल डिजिट में कमाई करेगी। बाकी यह पहली बार है कि एक साथ तीन ए सर्टिफिकेट फिल्में रिलीज होंगी, तो देखना मजेदार होगा कि कौन सी कमाई करती है।’

एडवांस बुकिंग में ‘बागी 4’ आगे रही है- तरण आदर्श, ट्रेड एक्सपर्ट 
‘एडवांस बुकिंग में ‘बागी 4’ आगे रही है। बाकी दोनों ही फिल्म को लेकर माहौल गर्म है। जहां ‘बागी 4’ मसाला फिल्म है, वहीं ‘द बंगाल फाइल्स’ विवादों में घिरी है। पहले दिन ‘बागी 4’ से डबल डिजिट की उम्मीद की जा सकती है। ‘द बंगाल फाइल्स’ छोटे पैमाने पर रिलीज हो रही है, ऐसे में उससे ज्यादा कमाई की उम्मीद नहीं’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें