फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger Shroff: 10 घंटे शूटिंग करने के बाद टाइगर श्रॉफ ने उठाया 180 किलो वजन, कही हैरान करने वाली बात

Tue, 22 Apr 2025 11:35 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tiger Shroff Weightlifting: टाइगर श्रॉफ इन दिनों 'बागी 4' बनाने में व्यस्त हैं। इससे पहले उन्होंने वेटलिफ्टिंग की है। वजन उठाकर उन्होंने कहा है कि यह हल्का लग रहा है।
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर टाइगर श्रॉफ जबरदस्त एक्शन और फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 10 घंटे की शूटिंग के बाद जिम क्लब में 180 किलो वजन उठाया है। टाइगर श्रॉफ ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता के ट्रेनर उन्हें रिस्ट सपोर्टर दे रहे हैं। इसके बाद टाइगर वजन उठाते हैं। वजन उठाने से पहले वह कहते हैं 'शूटिंग के बाद 180 किलो।'

विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ ने उटाया 180 किलो वजन
टाइगर श्रॉफ छह बार वजन उठाते हैं। इस दौरान उनका ट्रेनर उन्हें हौसला देता है और कहता है बस हो गया। वजन नीचे रखने के बाद टाइगर श्रॉफ अपने ट्रेनर से कहते हैं 'चाचू बहुत हल्का है।'
टाइगर श्रॉफ ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है '10 घटों तक एक्शन करने के बाद 180 किलो वजन हल्का लग रहा है। कमरे में अभी भी मैं सबसे ज्यादा मजबूत हूं।'
Kashmir Issue: 'ग्राउंड जीरो' ही नहीं ये फिल्में भी दिखाती हैं कश्मीर का संघर्ष, दर्शकों ने की तारीफ

फिल्म 'बागी 4' के पोस्टर में टाइगर श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम-@tigerjackieshroff
'बागी 4' बनाने में व्यस्त हैं टाइगर
ख्याल रहे कि टाइगर श्रॉफ 'बागी 4' की शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म पांच सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का एलान पिछले साल 18 नवंबर को किया गया था। फिल्म का निर्देशन ए हर्ष कर रहे हैं। 
टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म का पोस्टर जारी किया था। पोस्टर में देखा जा सकता है कि वह एक टॉयलेट सीट पर चाकू और बोतल के साथ बैठे हैं। दीवार, फर्श और उनके चेहरे पर खून लगा है। पोस्टर में नजर आ रहा है कि कुछ लोगों की लाशें भी नीचे पड़ी हैं।
Shivaji Satam: पुलिस के साथ फिल्मों में निभाया पिता, प्रोफेसर और डॉक्टर का रोल, हर किरदार में चमके शिवाजी साटम
विज्ञापन

बागी फिल्म की बाकी किश्तों के बारे में
फिल्म 'बागी' साल 2016 में रिलीज हुई थी। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म थी। यह फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म 'वर्षम' की रीमेक थी। 
फिल्म 'बागी 2' साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन अहमद खान ने किया था। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी और मनोज बाजपेयी थे।
'बागी 3' का निर्देशन भी अहमद खान ने किया था। ये फिल्म तमिल फिल्म 'वेत्ताई' से प्रेरित थी। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें