फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B Praak: ‘तेरी मिट्टी में मिल जावां…’ आईपीएल मैच में बी प्राक का सेना को सलाम, अपनी परफॉर्मेंस से बांधा समा

Thu, 08 May 2025 09:09 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

B Praak Performance: भारतीय सेना द्वारा आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर आज आईपीएल मैच में बी प्राक ने अपनी परफॉर्मेंस से सेना को सलाम किया।
विज्ञापन
बी प्राक - फोटो : बीसीसीआई/आईपीएल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल में आज धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले से पहले मशहूर सिंगर और संगीतकार बी प्राक ने अपनी परफॉर्मेंस से भारतीय सशस्त्र बलों को एक खास ट्रिब्यूट दिया। बी प्राक ने अपनी परफॉर्मेंस की शुरूआत केसरी फिल्म के अपने सुपरहिट देशभक्ति गीत ‘तेरी मिट्टी’ से की।

विज्ञापन

बी प्राक - फोटो : बीसीसीआई/आईपीएल

देशभक्ति गीतों से बी प्राक ने बांधा समा
मैच से पहले बी प्राक ने अपने दमदार पर फॉर्मेंस से समा बांध दिया। भारतीय सेना के द्वारा किए ऑपरेशन सिंदूर को ट्रिब्यूट देते हुए बी प्राक ने कई देशभक्ति के गीत गाए और सेना के शौर्य को सलाम किया। बी प्राक की जबरदस्त परफॉर्मेंस से मैच देखने आए फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया और उनका मजा दो गुना हो गया। इस दौरान करीब 20 मिनट की परफॉर्मेंस में बी प्राक ने अपने कई सुपरहिट गाने गाए। इस दौरान फैंस उनके सॉन्ग पर खूब एंजॉय करते हुए दिखे। हालांकि, बारिश के कारण उन्हें बीच में ही वापस लौटना पड़ गया।
यह खबर भी पढ़ें: Border 2: ‘संदेश आते हैं’ साॅन्ग का नया वर्जन होगा तैयार, सोनू निगम संग इस सिंगर की सुनने को मिलेगी आवाज

विज्ञापन

बी प्राक - फोटो : बीसीसीआई/आईपीएल

स्टेडियम में लहराया तिरंगा
बी प्राक के इस परफॉर्मेंस के दौरान पूरे स्टेडियम में तिरंगा लहराता दिखा। इस दौरान दुनिया के खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम का नजारा देखते ही बन रहा था, लेकिन बारिश के कारण फैंस का मजा किरकिरा हो गया। बारिश की वजह से टॉस में देरी भी हुई।

यह खबर भी पढ़ें: India Ban Pakistani Content: पाकिस्तानी कंटेंट पर चला भारत सरकार का चाबुक, तत्काल बंद करने के दिए निर्देश

सेना को ट्रिब्यूट
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओजेके में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए सटीक हमलों के बाद बी प्राक की यह परफॉर्मेंस सेना को ट्रिब्यूट था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें