फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B Praak: बी प्राक का क्रिप्टिक पोस्ट, क्या दिलजीत दोसांझ को निशाना बना रहे सिंगर? बोले- ‘शर्म आनी चाहिए…’

Tue, 24 Jun 2025 10:53 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

B Praak Cryptic Post: हाल ही में दिलजीत दोसांझ अपनी आगामी फिल्म 'सरदार जी 3' को लेकर ट्रोल हो रहे हैं। इसी बीच गायक-संगीतकार बी प्राक ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। 

विज्ञापन
बी प्राक और दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ को अपनी आगामी पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर भी हैं। बीते दिनों से अभिनेता की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में अब सिंगर-म्यूजिशियन बी प्राक ने एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है, जिसे दिलजीत दोसांझ की हालिया फिल्म विवाद से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है। आइए जानते हैं बी प्राक ने क्या कहा। 

क्या दिलजीत दोसांझ को निशाना बना रहे बी प्राक?

विज्ञापन

'सरदार जी 3' फिल्म विवादों के बीच मशहूर गायक-संगीतकार बी प्राक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक स्टोरी शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा, ‘कई आर्टिस्ट अपना जमीर ही बेच चुके ने। फितेह मुंह तुहाड़े ( जिसका अर्थ है कि कई आर्टिस्ट अपना जमीर ही बेच चुके हैं। उन्हें शर्म आनी चाहिए)।’ हालांकि बी प्राक ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन नेटिजेंस का मानना है कि यह पोस्ट दिलजीत दोसांझ पर सीधा कटाक्ष है, क्योंकि यह उनकी आगामी फिल्म ‘सरदार जी 3’ के विवादों के बीच आया है। 

विज्ञापन

बहिष्कार की हो रही मांग
आगामी फिल्म 'सरदार जी 3' में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर के साथ काम करने पर दिलजीत दोसांझ की खूब आलोचना हो रही है। कुछ यूजर्स अभिनेता के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं, तो कुछ लोग उन्हें पाकिस्तान का साथी बता रहे हैं। इंडो-पाक तनाव के बीच अभिनेता का ये कदम भारतीयों को रास नहीं आ रहा है। 

यह खबर भी पढ़ें: Diljit Dosanjh: ‘सरदार जी 3’ को लेकर आलोचना झेल रहे दिलजीत का जवाब, बोले- ‘मैं भी उसका हिस्सा हूं…’


मेकर्स ने फिल्म को भारत में किया बैन
भारी विरोध को देखते हुए फिल्म निर्माताओं ने 'सरदार जी 3' को केवल विदेशों में ही रिलीज करने का फैसला किया है। इसे अब भारत में नहीं रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म विदेशों में 27 जून को रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें