फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये प्रेम मोल लिया: 'भाई ओजी प्रेम हैं, उनसे बेहतर कोई नहीं...', सलमान खान की तारीफ में बोले आयुष्मान खुराना

Thu, 19 Nov 2026 09:06 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Ayushmann Khurrana Praised Salman Khan: अभिनेता आयुष्मान खुराना जल्द ही फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' में नजर आएंगे।
  • इस फिल्म में वे प्रेम की भूमिका अदा करने वाले हैं। यह आइकॉनिक रोल सलमान खान ने पर्दे पर काफी बार किया है।
  • फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में आयुष्मान खुराना को सलमान खान की तारीफ करते देखा गया।
विज्ञापन
सलमान खान-आयुष्मान खुराना - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरज बड़जात्या फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' के जरिए एक बार फिर दर्शकों के बीच लौट रहे हैं। वे पारिवारिक सिनेमा बनाने के लिए मशहूर हैं। फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' में आयुष्मान खुराना को प्रेम की भूमिका में देखा जाएगा। यह तो सबको पता है कि सलमान खान ने पर्दे पर प्रेम का किरदार खूब निभाया है। खासकर, सूरज बड़जात्या की फिल्मों में उन्हें प्रेम के रोल में देखा गया है। हाल ही में आयुष्मान खुराना इस रोल के लिए दबंग खान की तारीफ करते दिखे।

विज्ञापन
Trending Videos

आयुष्मान को याद आए सलमान खान
सलमान खान ने अपना फिल्मी डेब्यू ही प्रेम बनकर किया। साल 1989 में आई फिल्म 'मैंने प्यार किया' में उन्होंने यह रोल किया था। फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया था और बतौर निर्देशक यह उनकी भी पहली फिल्म थी। फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' के ट्रेलर लॉन्च पर जब प्रेम के रोल का जिक्र हुआ तो आयुष्मान खुराना सलमान खान का जिक्र किए बिना नहीं रह पाए।

आयुष्मान बोले- 'भाई से बेहतर कोई नहीं हो सकता'
ट्रेलर लॉन्च के मौके पर जब आयुष्मान से प्रेम के उनके पसंदीदा रोल के बारे में पूछा गया, तो एक्टर ने सलमान खान की तारीफ की। आयुष्मान खुराना ने कहा, 'सलमान भाई से बेहतर कोई नहीं हो सकता। वह ओजी प्रेम हैं। हम सभी उन्हें प्रेम के तौर पर अपना आदर्श मानते हैं। उनका लॉन्च प्रेम के साथ ही हुआ था'। एक्टर ने यह भी बताया कि प्रेम बनना सिर्फ एक किरदार को निभाना नहीं है, बल्कि उनके मूल्यों को अपनाना है।
बता दें कि 'OG' का मतलब 'ओरिजिनल गैंगस्टर' होता है। इंटरनेट स्लैंग में इसका मतलब किसी ऐसे व्यक्ति या चीज से होता है, जो असली, अनुभवी और अपने क्षेत्र का दिग्गज हो।
विज्ञापन

हम आपके हैं कौन - फोटो : सोशल मीडिया
बड़जात्या की किन फिल्मों में प्रेम बने सलमान?
आयुष्मान खुराना ने कहा, 'मुझे लगता है कि प्रेम बनना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। आपको अपनी बात पर चलना होगा। आपको सच में समझना होगा कि एक परफेक्ट आदमी कैसा हो सकता है, जो संवेदनशील और दयालु हो। मुझे लगता है कि वही प्रेम है'। बता दें कि सलमान खान ने सूरज बड़जात्या की चार फिल्मों में प्रेम का रोल किया है। फिल्म 'मैंने प्यार किया' के अलावा उन्होंने 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ-साथ हैं' और 'प्रेम रतन धन पायो' में भी उन्होंने यह भूमिका निभाई है। बात करें फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' की तो यह 27 नवंबर 2026 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें