फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana: फिर सिनेमाघरों में आ रही आयुष्मान खुराना की ये सुपरहिट फिल्म, जानें कब होगी रिलीज

Tue, 08 Apr 2025 02:06 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vicky Donor Re Release: अगर आप आयुष्मान खुराना की फिल्मों के शौकीन हैं, तो ये खबर आपके लिए है। आयुष्मान की पहली फिल्म विकी डोनर फिर से रिलीज हो रही है। अगर नहीं देखी है तो ये बेहतरीन मौका है, देख लीजिए। जानिए कब रिलीज हो रही है फिल्म।
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामाजिक मुद्दों से जुड़ी फिल्में करने के लिए मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना एक बार फिरसे सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रहे हैं। वो भी अपनी पहली फिल्म के साथ। जी हां, सही सुना आपने। फिल्मों के री-रिलीज की लिस्ट में अब आयुष्मान खुराना की पहली फिल्म ‘विकी डोनर’ का भी नाम शामिल हो गया है। इस बात की जानकारी खुद फिल्म की अभिनेत्री यामी गौतम ने दी है कि फिल्म फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

यामी गौतम ने साझा की जानकारी

विज्ञापन

फिल्म की मुख्य अभिनेत्री यामी गौतम ने विकी डोनर के री-रिलीज के बारे में जानकारी देते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है। अभिनेत्री ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “वह फिल्म जहां से हमारे लिए सबकुछ शुरू हुआ। फिर मिलेंगे सिनेमाघरों में। 18 अप्रैल की तारीख सेव कर लीजिए।” बता दें कि विकी डोनर यामी गौतम की भी पहली फिल्म है। इसी फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की थी।
 




यह खबर भी पढ़ें: Azaad: ओटीटी पर ‘आजाद’ को मिली प्रशंसा से खुश हुए निर्देशक अभिषेक कपूर, सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल नोट

 

2018 में रिलीज हुई थी फिल्म

विज्ञापन

शूजित सिरकार द्वारा निर्देशित ‘विकी डोनर’ साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों द्वारा काफी पसंद किया गया था। यह फिल्म अवॉर्ड समारोह में भी काफी छाई रही थी। फिल्म को तीन नेशनल अवॉर्ड भी मिले थे। आयुष्मान खुराना को फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।

यह खबर भी पढ़ें: Vishal Dadlani: 'मुझे मेरा समय वापस चाहिए', शो के छह सीजन जज करने के बाद विशाल ने इस वजह से छोड़ा 'इंडियन आइडल'

काफी अलग थी फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी एक दम अलग और नई थी। इस फिल्म की कहानी एक स्पर्म डोनर पर आधारित थी। आयुष्मान खुराना स्पर्म डोनर की भूमिका में ही नजर आए थे। फिल्म में आयुष्मान खुराना और यामी गौतम के अलावा अन्नू कपूर, डॉली अहलूवालिया और कमलेश गिल भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें