भारत-पाकिस्तान के तनाव से जुड़ी है फिल्म की कहानी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'उड़ता तीर' की कहानी भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव से जुड़ी है। माना जा रहा है कि फिल्म का यही विषय सेंसर बोर्ड के फैसले की वजह हो सकता है। हालांकि, मंत्रालय की ओर से जारी पत्र में उन खास सीन्स या कंटेंट का जिक्र नहीं किया गया है, जिनके कारण फिल्म पर रोक लगाई गई है।
नेपाल के सिनेमा कानून में ऐसे प्रावधान हैं, जिनके तहत किसी फिल्म के कंटेंट को देश के राष्ट्रीय हितों या समुदायों के लिए नुकसानदायक मानने पर उसके प्रदर्शन पर रोक लगाई जा सकती है। इसी के चलते 'उड़ता तीर' को नेपाल में सार्वजनिक स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं मिली है।