फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ता तीर: ‘देशभक्ति याद है पर देश नहीं’; भारत-पाकिस्तान की बॉर्डर पर क्यों उलझे दिखे आयुष्मान? क्या है माजरा

Wed, 09 Sep 2026 12:25 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Udta teer: आयुष्मान खुराना का करियर इन दिनों थोड़ा फीका चल रहा हैं। उनकी पिछली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाया तो पर अभी भी अभिनेता को एक अदद हिट की तलाश है। इसी बीच आयुष्मान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया। जानिए क्या है मामला...

विज्ञापन
फिल्म 'उड़ता तीर' - फोटो : इंस्टाग्राम- @ayushmannk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को आयुष्मान खुराना की अगली फिल्म ‘उड़ता तीर’ का पोस्टर रिलीज हुआ। यह कॉमेडी में लिपटी हुई स्पाई फिल्म नजर आ रही है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। जानिए इसके पोस्टर में क्या है खास ?

मेकर्स ने पोस्टर में क्या दिखाया?

फिल्म ‘उड़ता तीर’ का पोस्टर जारी हो चुका है। इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। पोस्टर में आयुष्मान खुराना दो मील के पत्थरों से लटकते नजर आ रहे हैं। एक पर भारत और दूसरे पर पाकिस्तान लिखा है। वहीं उनके हाथ में एक फाइल है जिसमें टॉप सीक्रेट लिखा हुआ है। इसके साथ ही इस पोस्टर पर लिखा है ‘देशभक्ति याद है पर देश नहीं’

विज्ञापन

करण जौहर - फोटो : एक्स

कौन हैं निर्माता - निर्देशक? 

फिल्म ‘उड़ता तीर’ को करण जौहर की धर्मा प्रोड्क्शंस और गुनीत मोंगा की सिख्या प्रोडक्शंस मिलकर बना रहे हैं। इससे पहले दोनों प्रोडक्शंस साथ में ‘किल’, ‘ग्यारह-ग्यारह’, ‘द लंच बॉक्स’ जैसी फिल्में बना चुके हैं। वहीं अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता और अचिन जैन इस फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म का निर्देशन आकाश ए कौशक ने किया है। इस फिल्म से वह बतौर निर्देशक अपना डेब्यू कर रहे हैं।

विज्ञापन

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

कब रिलीज होगी फिल्म? 
‘उड़ता तीर’ 9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक स्पाई कॉमेडी फिल्म है। पहले यह फिल्म सितंबर में रिलीज होने वाली थी। मगर फिर इसे अक्टूबर में रिलीज करने की घोषणा की गई। बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना की फिल्म के कुछ दिन पहले ही अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ रिलीज होने वाली है। इसे एक तरह क्लैश माना जा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें