आयशा खान एक बार फिर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस ने उनकी सगाई की अटकलें लगाना शुरू कर दिया है।
पोस्ट में क्या कुछ है खास?
तस्वीरों में आयशा एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं और उनके हाथ में एक खूबसूरत डायमंड रिंग भी दिखाई दे रही है। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी सगाई की खबरें तेज हो गई हैं।
हालांकि, तस्वीरों को देखकर भले ही ऐसा लग रहा हो कि आयशा ने सगाई कर ली है, लेकिन कहानी में थोड़ा ट्विस्ट है। आयशा ने इन तस्वीरों में मिस्ट्री मैन का चेहरा छिपा रखा है। वहीं, उनकी पोस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह किसी ज्वेलरी ब्रांड के फोटोशूट का हिस्सा हो सकती है। एक्ट्रेस ने अभी तक अपनी सगाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
आयशा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- ‘ए ड्रीम।’ अब उनके इस कैप्शन ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर तस्वीरों में नजर आ रहा यह मिस्ट्री मैन कौन है और क्या डायमंड रिंग सिर्फ फोटोशूट का हिस्सा है या इसके पीछे कोई बड़ी खबर छिपी है।