खुशबू ने की जमकर आलोचना
जमुई मामले पर बॉलीवुड अभिनेत्री खुशबू पाटनी ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी राय रखी है। उन्होंने वीडियो के जरिए कहा, ‘ये वही अनपढ़ और अज्ञानी लोग हैं जो अपनी दिहाड़ी भी नहीं कमा पाते। ये वही लोग हैं जो नशे में चूर रहते हैं। ये वही अज्ञानी लोग हैं जिन्हें यह भी नहीं पता कि वे क्यों पैदा हुए हैं और किसी और के हाथों की कठपुतली बन गए हैं। वे सोचते हैं कि वे ही इस देश की रक्षा करेंगे।’
खुशबू ने किया लोगों से सवाल
अपने वीडियो में खुशबू ने आगे कहा, 'यह सिर्फ बिहार की बात नहीं है, दूसरे राज्यों में भी महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा का उल्लंघन हो रहा है। आपको इसे व्यक्तिगत रूप से लेना चाहिए और खुद से पूछना चाहिए, अगर सबसे ज्यादा आईएएस और आईपीएस अधिकारी हमारे राज्य से आते हैं, तो हमारी कानून व्यवस्था इतनी चरमरा क्यों गई है? क्या हम सिर्फ सरकार को ही दोष देते रहेंगे? क्या हम खुद को दोष नहीं देंगे? जनता सरकार बनाती है और सरकार जनता बनाती है, है ना? तो क्या हमें खुद को भी नहीं देखना चाहिए?'