फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी के पिता दिग्गज अभिनेता देब मुखर्जी का 14 मार्च को मुंबई में 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी। दिवंगत अभिनेता के अंतिम संस्कार में कई दिग्गज शामिल हुए। मंगलवार को अयान मुखर्जी ने मुंबई के अंधेरी स्थित फिल्मालय स्टूडियो में अपने दिवंगत पिता के लिए प्रार्थना सभा आयोजित की।
पैपराजी से प्राइवेसी का किया अनुरोध
फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी प्रार्थना सभा के दौरान दुखी नजर आए। वह इस कठिन समय में पैपराजी से उनकी निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हुए देखे गए, उन्हें यह याद दिलाते हुए कि यह एक निजी कार्यक्रम है, दुर्गा पूजा नहीं।
यह खबर भी पढ़ें: The Raja Saab: 'द राजा साब' के पुराने गाने हटाकर नया एल्बम तैयार कर रहे हैं थमन, फिल्म में फिर होगी देरी?
अयान ने क्या कहा?
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में अयान को यह कहते हुए सुना गया, "अंदर बहुत कमर्शियल होगा, लेकिन यह एक प्रार्थना सभा है। अगर आपको लग रहा है कि अच्छे शॉट्स नहीं मिल रहे हैं, तो आई एम सॉरी, हमारे लिए आज ऐसा ही ठीक है। हमारे पास जगह नहीं है, हमने श्लोक रखे हैं। अगर फोटोग्राफर आएंगे, तो आवाज होगी, और वहां जगह भी नहीं है प्लीज, आज के लिए समझिए।” भावुक नजर आए अयान ने आगे कहा, "ये हमारे लिए बहुत निजी कार्यक्रम है, यह कोई दुर्गा पूजा कार्यक्रम नहीं है। यह आज हमारे लिए बहुत अलग है, इसलिए कृपया समझें। अगर आपको आज कोई फोटो नहीं मिलती है, तो मुझे खेद है।"
यह खबर भी पढ़ें: Indian Idol 15: रियलिटी शो में स्क्रिप्ट पकड़े नजर आईं हेमा मालिनी, यूजर बोले- ये शर्मनाक है…
काजोल ने लिखा था भावुक नोट
अपने चाचा देब मुखर्जी के निधन के बाद अभिनेत्री काजोल ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक नोट लिखा था। काजोल ने दुर्गा पूजा के दौरान की उनके साथ एक तस्वीर साझा कर पुरानी यादों को ताजा किया और कहा कि उनके बिना वह दुनिया की अभी भी कल्पना नहीं कर पा रही हैं।