बिग बॉस 19 में आए दिन कुछ-ना-कुछ विवाद होता रहता है। इन दिनों मालती चाहर और अमाल मलिक के बीच एक-दूसरे को पहले से जानने को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। इसी बीच, बिग बॉस 19 के एक्स-कंटेस्टेंट आवेज दरबार ने अमाल मलिक पर बड़ा आरोप लगाया है। जानिए उन्होंने क्या कहा।
आवेज दरबार ने अमाल मलिक पर लगाया आरोप
बिग बॉस 19 के पूर्व प्रतियोगी आवेज दरबार ने एक्स पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ‘अमाल ने सिर्फ बातें ट्विस्ट नहीं की, बल्कि उन्होंने मेरे बारे में भी झूठ बोला है। मालती के केस में भी वो सब को गलत कहानी सुनाकर साफ-सुथरी एक्टिंग कर रहे हैं। वो दावा कर रहे हैं कि मालती सिर्फ 5 मिनट के लिए मिली थी, जबकि सच ये है के दोनों पहले से एक दूसरे को जानते हैं फिर वो कह रहे हैं, "मैं उसे नहीं जानता"। अमाल झूठ बोल रहे हैं और डबल गेम खेल रहे हैं।’
शहबाज और नीलम को लेकर कही ये बात
आगे आवेज ने ट्वीट में कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो शहबाज और नीलम का प्रतिक्रिया भी एक्सपोज हो गया। अमाल के सामने इनकी हिम्मत ही नहीं पड़ती कुछ बोलने की बस चुप चाप देखते रहते हैं। इस शो में सबका डबल गेम दिख गया है।'
यह खबर भी पढ़ें:
शाहरुख की फिल्म 'किंग' के टाइटल टीजर ने बनाया रिकॉर्ड तो ट्रोल हुए प्रभास, फिर आमने-सामने आए दोनों के फैंस
क्या है शो को लेकर अपडेट?
बिग बॉस 19 से प्रणीत मोरे भी बाहर हो चुके हैं, क्योंकि उनकी तबियत खराब थी। यानी कि अब तान्या मित्तल, शहबाज बदेशा, अमाल मलिक, अभिषेक बजाज, मालती चाहर, कुनिका सदानंद, अशनूर कौर, नीलम गिरी और फरहाना भट्ट के बीच टक्कर हो रही है।