फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laila Majnu: तृप्ति-अविनाश की 'लैला मजनू' ने हासिल किया मील का पत्थर, री-रिलीज के सिनेमाघरों में 25 हफ्ते पूरे

Sat, 25 Jan 2025 01:49 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Laila Majnu: तृप्ति-अविनाश की 'लैला मजनू' को लोगों की मांग पर अगस्त, 2024 में सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया गया था। आज सिनेमाघरों में इसे 25 सप्ताह पूरे हो गए हैं।
विज्ञापन
लैला मजनू - फोटो : इंस्टाग्राम @avinashtiwary15
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साजिद अली द्वारा निर्देशित और 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'लैला मजनू' में कैस भट्ट के रूप में अविनाश तिवारी और लैला के रूप में तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित लैला और मजनू की क्लासिक अरबी प्रेम कहानी को दिखाती है। यह फिल्म पिछले साल दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने आज एक मील का पत्थर हासिल कर लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

फिल्म की री-रिलीज के 25 सप्ताह पूरे
दरअसल, जब 'लैला मजनू' फिल्म रिलीज हुई थी तो इसे इसकी कहानी और तृप्ति डिमरी व अविनाश तिवारी के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सराहा गया था। आखिरकार लोगों की मांग पर फिल्म को अगस्त, 2024 में सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया गया था। आज सिनेमाघरों में इसे 25 सप्ताह पूरे हो गए हैं। वर्तमान में दिल्ली में एक थिएटर, पीवीआर आईनॉक्स जसोला रोज मॉर्निंग शो में फिल्म का प्रदर्शन करता है, जो लगातार एक मजबूत दर्शक वर्ग को आकर्षित करता है।

फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि
री-रिलीज हुई 'लैला मजनू' के लिए यह बहुत बड़ी बात है। आज के दौर में कई फिल्में सिनेमाघरों से कब उतरकर ओटीटी पर आ जाती हैं, इसकी किसी को खबर तक नहीं लगती, लेकिन कई बड़ी फिल्मों की रिलीज के बीच 'लैला मजनू' ने इस यह मील का पत्थर हासिल किया है। 'लैला मजनू' यह उपलब्धि हासिल करने वाली दुर्लभ फिल्मों में से एक है, जिसने दोबारा से दर्शकों के साथ गहरे संबंध को बनाए रखा।
विज्ञापन

मूल रिलीज के समय नहीं चला था खास जादू
'लैला मजनू' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन साजिद अली ने किया है। फिल्म को मशहूर निर्देशक इम्तियाज अली ने प्रस्तुत किया है। वहीं, एकता कपूर , शोभा कपूर और प्रीति अली ने फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म की मूल रिलीज पर इसे बहुत कम चर्चा मिली। इस वजह से फिल्म ज्यादा दर्शकों तक नहीं पहुंच सकी। हालांकि, बाद में कलाकारों के अभिनय और गानों की वजह से फिल्म को बहुत सराहना मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें