फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविका गौर का बड़ा बयान, कहा- ‘ऐसे रोल चुनना चाहती हूं जहां मैं सिर्फ ‘फर्नीचर’ न बनूं’; इस शो में आएंगी नजर

Sat, 01 Aug 2026 09:48 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Avika Gor: टीवी शो ‘बालिका वधू’ में आनंदी बनकर लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस अविका गौर अब अपने करियर को लेकर ज्यादा सोच-समझकर फैसले ले रही हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
अविका गौर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब एक्ट्रेस अविका गौर ऐसे रोल करना चाहती हैं जहां उन्हें सिर्फ स्क्रीन पर दिखने के लिए नहीं, बल्कि अपनी एक्टिंग दिखाने का मौका मिले।

लोग मुझसे अच्छी एक्टिंग की उम्मीद करते हैं

विज्ञापन

एएनआई से बातचीत में अविका ने कहा कि अब वह स्क्रिप्ट और किरदार चुनते समय ज्यादा ध्यान रखती हैं। उन्होंने कहा, ‘लोग मुझसे अच्छी एक्टिंग की उम्मीद करते हैं।

मैं ऐसे किरदार करना चाहती हूं जहां मुझे परफॉर्म करने का मौका मिले, जहां मैं दिखा सकूं कि मैं एक एक्टर के तौर पर क्या कर सकती हूं। मैं ऐसे रोल नहीं करना चाहती जहां मैं फिल्म में सिर्फ ‘फर्नीचर’ बनकर रह जाऊं। इसलिए मैं हमेशा सही स्क्रिप्ट और सही किरदार चुनने पर ध्यान दूंगी।’

विज्ञापन

बालिका वधू - फोटो : IMDb

‘बालिका वधू’ को लेकर बोलीं अविका
अविका गौर को बालिका वधू से खास पहचान मिली थी। इतने समय बाद भी लोग उन्हें आनंदी के रूप में याद करते हैं, जिस पर अविका खुद को खुशकिस्मत मानती हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे बहुत अच्छा लगता है। ऐसा लगता है कि मैंने कुछ खास किया है।’

अविका गौर - फोटो : इंस्टाग्राम

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में वापसी
अविका अब एक बार फिर ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आने वाली हैं। उन्होंने बताया कि यह शो हमेशा की तरह काफी मुश्किल और चैलेंजिंग है। उन्होंने कहा, ‘ये शो आसान नहीं है। बहुत मुश्किल होता है। लेकिन मेरे लिए मेरा पिछला सीजन ज्यादा कठिन था। उस समय जो स्टंट मिले थे, वो मेरे लिए ज्यादा डरावने थे।’

अविका ने आगे बताया कि इस बार स्टंट उतने डरावने नहीं लगे, लेकिन बाकी कंटेस्टेंट्स को देखकर वह इमोशनल हो जाती थीं। उन्होंने कहा, ‘जब मैं दूसरों को स्टंट करते देखती थी, तो बहुत इमोशनल हो जाती थी। कई लोग घायल हो रहे थे या इमोशनल ब्रेकडाउन हो रहा था, ये सब देखना आसान नहीं था।’

विज्ञापन

'खतरों के खिलाड़ी 15' - फोटो : इंस्टाग्राम
शो के बारे में
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को फिल्ममेकर रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। यह शो कलर्स और जियो होटस्टार पर प्रसारित होगा।

ये भी पढ़ें- सलमान खान की सरप्राइज एंट्री, ‘अलायंस’ में अचानक पहुंचे भाईजान; भावुक भाई सोहेल खान को लगाया गले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें