कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म 25 सितंबर को रिलीज होने वाली है। खास बात यह है कि इस बार मार्वल फिल्म को सिर्फ पुरानी यादों के सहारे वापस नहीं ला रहा है। 'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर' में नया फुटेज और 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की एक्सक्लूसिव झलक भी दिखाई जाएगी। यही वजह है कि फिल्म की वापसी को लेकर दर्शकों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। बता दें कि 'एवेंजर्स: डूम्सडे' 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ओपनिंग डे के लिए भी जोरदार बुकिंग
- फिल्म की सबसे ज्यादा हलचल 25 सितंबर यानी ओपनिंग डे के लिए देखने को मिल रही है।
- ब्लॉक सीट्स को छोड़कर फिल्म ने अब तक 21.25 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली है।
- इस दौरान 537 शोज के लिए 4,790 टिकट बिक चुके हैं।
- ब्लॉक सीट्स को शामिल करने पर पहले दिन की एडवांस बुकिंग करीब 1.64 करोड़ रुपये हो गई है।
- तीन दिनों की प्री-सेल्स में ब्लॉक सीट्स को जोड़ने के बाद कुल आंकड़ा 4.45 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
कहां हुई सबसे ज्यादा बुकिंग?
- पहले दिन शहरों के हिसाब से बुकिंग देखें तो नेशनल कैपिटल रीजन (एनसीआर) सबसे आगे है।
- ब्लॉक सीट्स के साथ यहां करीब 42 लाख रुपये की बुकिंग हुई है।
- इसके बाद बेंगलुरु में 35 लाख रुपये और मुंबई में 22 लाख रुपये की बुकिंग हुई है।
आइमैक्स और 4DX में भी बढ़ी डिमांड
'एवेंजर्स: एंडगेम' की एडवांस बुकिंग में प्रीमियम फॉर्मेट्स का भी बड़ा हिस्सा है। फिल्म को आइमैक्स 2D, 4DX 3D और दूसरे बड़े फॉर्मेट्स में रिलीज किया जाएगा। इंग्लिश आइमैक्स 2D ने करीब 8.07 लाख रुपये का कलेक्शन किया है, जिसके लिए 1,513 टिकट बिके हैं। वहीं, 4DX 3D ने 801 टिकटों से 4.67 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई की है।
फिल्म इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी। इसे आईमैक्स, मार्वल स्टूडियोज प्रेजेंटेड इन इनफिनिटी विजन, 4DX, MX4D, SCREENX, डॉल्बी विजन, HDR बारको और ICE जैसे फॉर्मेट्स में देखा जा सकेगा।
कितनी कमाई कर सकती है फिल्म?
शुरुआती एडवांस बुकिंग के बाद अब फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। इंटरनेशनल स्तर पर बॉक्स ऑफिस थ्योरी ने अमेरिका में फिल्म की ओपनिंग के लिए 1.9 करोड़ डॉलर से 2.8 करोड़ डॉलर की रेंज का अनुमान लगाया है।
बता दें कि ओरिजिनल 'एवेंजर्स: एंडगेम' ने 2019 में दुनियाभर में करीब 2.79 अरब डॉलर की कमाई की थी। अब फिल्म की री-रिलीज से होने वाली कमाई उस बड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड में जुड़ जाएगी।
2019 में रिलीज हुई थी 'एवेंजर्स: एंडगेम'
- 'एवेंजर्स: एंडगेम' पहली बार 2019 में रिलीज हुई थी।
- फिल्म में रॉबर्ट डॉनी जुनियर, क्रिस इवांस, मार्क रुफ्फालो, क्रिस हेम्सवर्थ, स्कार्लेट जोहानसन, जेरेमी रेनर, डॉन चीडल, पॉल रुड, ब्री लार्सन, कैरेन गिलान, दानाई गुरिरा, बेनेडिक्ट वोंग, ग्वेनेथ पाल्ट्रो और जोश ब्रोलिन नजर आए थे।
- फिल्म का निर्देशन एंथनी और जो रूसो ने किया था।