फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Avatar: अवतार फायर एंड ऐश का नया पोस्टर जारी, नए विलेन की हुई फिल्म में एंट्री; जानें कब रिलीज होगा ट्रेलर

Tue, 22 Jul 2025 10:00 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Avatar Fire And Ash New Poster: जेम्स कैमरून की मच अवेटेड फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' का नया पोस्टर जारी होते ही फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह और भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
अवतार फायर एंड ऐश - फोटो : एक्स@officialavatar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ भारत में भी काफी लोकप्रिय है और दर्शक इसके अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फ्रेंचाइजी के अब तक दो पार्ट आए हैं और दोनों को ही दर्शकों ने काफी पसंद किया है और फिल्म ने कमाई में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। अब तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए खुशी की खबर है। क्योंकि मेकर्स ने 'अवतार: फायर एंड ऐश' का नया पोस्टर जारी कर दिया है। साथ ही फिल्म को लेकर भी बड़ी अपडेट शेयर की है।

19 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

विज्ञापन

जेम्स कैमरून की 'अवतार: फायर एंड ऐश' पेंडोरा की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की रिलीज को लेकर भी बड़ी अपडेट दे दी है। साथ ही इस पोस्टर के साथ फिल्म के नए विलेन के बारे में भी मेकर्स ने जानकारी दी है। फिल्म के नए पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा है, ‘अवतार: फायर एंड ऐश में वरंग से मिलिए।’ इसके जरिए मेकर्स ने ये भी बता दिया है कि फिल्म का ट्रेलर 25 जुलाई को रिलीज होने वाली ‘द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स’ के साथ सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा। ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ 19 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म में हुई नए विलेन की एंट्री

विज्ञापन

फिल्म के नए विलेन वरंग की एंट्री से फिल्म को लेकर दर्शक और भी उत्साहित हो गए हैं। वरंग के किरदार को अभिनेता ऊना चैपलिन ने निभाया है। मेकर्स ने वारंग का नया पोस्टर जारी करते हुए उसे मंगक्वान कबीले या ऐश पीपल की नेता बताया गया है। नावी ज्वालामुखियों के पास के खतरनाक एरिया में रहती है। जो पेंडोरा के वातावरण में एक नया रंग लाती है। वरंग के किरदार की एंट्री से फिल्म के और भी रोचक होने की उम्मीद है।

यह खबर भी पढ़ेंः Elli AvrRam: 'बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद', आशीष चंचलानी को लेकर एली एवराम ने क्यों कही ऐसी बात?

वारंग के आने से कहानी में आएगा नया मोड़
हाल ही में एम्पायर के साथ बातचीत में फिल्म के निर्देशक जेम्स कैमरून ने बताया कि वरंग उन लोगों की नेता हैं जिन्होंने कठिनाइयों का सामना किया है। इससे वह और भी सख्त हो गई है। वह उनके लिए कुछ भी करेगी, यहां तक कि वे चीजें भी जिन्हें हम बुरा मानते हैं। निर्देशक के बताया कि इस बार हम इससे आगे बढ़ना चाहते हैं कि सभी इंसान बुरे हैं, सभी नावी अच्छे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें