फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम ब्लास्ट की धमकी पर दिलजीत दोसांझ ने चुप्पी तोड़ी: मुंबई कॉन्सर्ट में क्या बोले? देखें वायरल वीडियो

Fri, 27 Nov 2026 11:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ ने मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में अपने कॉन्सर्ट में आने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया।
  • इस कॉन्सर्ट में उन्होंने बम धमाकों की धमकी पर भी चुप्पी तोड़ी और कहा कि मेरी तरफ से आपको प्यार है।
  • उन्होंने राहत इंदौरी का एक मशहूर शेर सुनाया, जिसने समा बांध दिया। 
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने 'ऑरा इंडिया टूर 2026' को लेकर चर्चा में हैं। इसके तहत 27 नवंबर को मुंबई में उनका कॉन्सर्ट आयोजित हुआ। मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में आयोजित इस म्यूजिक इवेंट में अपार भीड़ उमड़ी। सिंगर ने भी सभी का शुक्रिया अदा किया। साथ ही बम ब्लास्ट की कथित धमकियों पर भी चुप्पी तोड़ी।

विज्ञापन
Trending Videos

राहत इंदौरी का शेर सुनाकर समा बांधा
दिलजीत ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। मंच से वे कहते दिखे हैं, 'आमची मुंबई। वो कहते हैं, दिलजीत को बम से उड़ा देंगे। वाह! उनका मकसद सिर्फ यही है कि दिलजीत के शो पर लोग न आएं। उन्हें डरा दिया जाए। धमका दिया जाए। किसी भी तरह से रोक दिया जाए'। इसके बाद दिलजीत ने राहत इंदौरी का शेर सुनाया-

शहरों में तो बारूदों का मौसम है,
गांव चलो, ये अमरूदों का मौसम है

बोले- मेरी तरफ से फिर भी प्यार रहेगा आपको
धमकियां भेजने वालों को सिंगर ने प्यार का पैगाम दिया। दिलजीत ने आगे कहा, 'मेरी तरफ से आपको प्यार है। आप बेशक बम फेंको, लेकिन मेरी तरफ से फिर भी आपको प्यार है। मैं जो गाने गाता हूं वह गांव के हैं। मैं खुद भी गांव से हूं। अगर आपको मेरा कोई गाना नहीं भी समझ आया, लेकिन जो मिट्टी की खुशबू है, गांव की, वह जरूर समझ आएगी'।
विज्ञापन

मुंबई पुलिस को शुक्रिया कहा
सिंगर ने आगे मुंबई पुलिस का आभार जताया। उन्होंने कहा, 'मुझे पता है जितने लोग यहा हैं, उतने बाहर भी फंसे हैं। पुलिस वालों की भी मजबूरी है। वो चेक कर-करके भेज रहे हैं सबको। मुंबई पुलिस का बहुत-बहुत शुक्रिया'।  बता दें कि दिलजीत के बंगलूरू कॉन्सर्ट से पहले कथित तौर पर बम ब्लास्ट की धमकी मिली है। इसे लेकर ही दिलजीत ने मुंबई कॉन्सर्ट में चुप्पी तोड़ी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें