फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: 'जवान' के निर्देशक एटली कुमार ने शाहरुख को दी बधाई, बोले- किंग खान के साथ काम करना भावुक पल

Sat, 02 Aug 2025 12:48 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Atlee Kumar Congratulates Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान को अपने 33 साल के लंबे करियर में पहला नेशनल अवॉर्ड 'जवान' फिल्म के लिए मिला। अब फिल्म के निर्देशक एटली ने अभिनेता को बधाई देते हुए नोट लिखा है।
विज्ञापन
एटली कुमार और शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम- @atlee47
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते शुक्रवार को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं का एलान किया गया, जिसमें अभिनेता शाहरुख खान को 'जवान' फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। तीन दशक के लंबे करियर में अभिनेता का ये पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार है। अब 'जवान' फिल्म के निर्देशक एटली कुमार ने शाहरुख खान के लिए लंबा-चौड़ा नोट लिखा है। आइए जानते हैं डायरेक्टर ने क्या कहा। 

भरोसा जताने के लिए धन्यवाद- एटली

विज्ञापन

निर्देशक एटली कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अभिनेता शाहरुख खान के साथ तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीरें 'जवान' फिल्म की शूटिंग के दौरान की हैं। इस पोस्ट को साझा करते हुए डायरेक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं धन्य महसूस कर रहा हूं शाहरुख सर। मुझे बहुत खुशी है कि आपको हमारी फिल्म ‘जवान’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। मेरे लिए आपकी यात्रा का हिस्सा बनना बहुत भावुक और प्रेरणादायक वाला पल रहा। मुझ पर भरोसा करने और यह फिल्म देने के लिए धन्यवाद, सर। यह आपके साथ पहली फिल्म थी अभी और बाकी है, साथ ही फिल्म के सभी क्रू मेंबर्स का धन्यवाद।’ इसके साथ ही एटली कुमार ने कहा कि ईश्वर ने उन्हें जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा दिया है कि वह शाहरुख के साथ काम कर पाए।
 


सिंगर शिल्पा राव को भी दी बधाई
आपको बताते चलें कि 'जवान' फिल्म को दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं एक तो बेस्ट एक्टर और दूसरा फिल्म के ‘चलेया’ सॉन्ग के लिए शिल्पा राव को ‘बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर’ का अवॉर्ड भी दिया गया। गायिका को बधाई देते हुए एटली कुमार ने लिखा कि शिल्पा राव को भी बधाई। उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे अहम पल है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Coolie: शाम 7 बजे रिलीज हाेगा ‘कुली’ ट्रेलर, फिल्म को मिला ‘ए’ सर्टिफिकेट; 14 अगस्त को ‘वॉर-2’ से होगी टक्कर


एटली कुमार का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो एटली अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की अदाकारी वाली फिल्म 'AA22xA6' का निर्देशन करने वाले हैं। अभिनेत्री मृणाल ठाकुर भी पहले शेड्यूल के लिए प्रोजेक्ट के साथ जुड़ गई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें