फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: फैन ने की ऐसी हरकत कि आतिफ असलम को रोकना पड़ा कॉन्सर्ट, सुरक्षा गार्ड ने दिया दखल; देखें वीडियो

Sat, 09 May 2026 10:03 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Atif Aslam Viral Video: आतिफ असलम के कॉन्सर्ट से एक वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि सिंगर को एक फैन की वजह से अपना कॉन्सर्ट रोक देना पड़ा।
विज्ञापन
आतिफ असलम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम अपने एक वायरल वीडियो के चलते चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में उन्होंने कराची के डीएचए स्पोर्ट्स क्लब (मोइन खान एकेडमी) में परफॉर्म किया। उनके कॉन्सर्ट के दौरान तब अफरा-तफरी मच गई, जब एक फैन सिंगर के परफॉर्म करते समय उनके साथ सेल्फी लेने के लिए स्टेज पर चढ़ गई। आतिफ शुरू में थोड़े मजाकिया मूड में दिखे और वह उस फैन से बचते दिखे। आखिरकार उन्होंने सेल्फी के लिए पोज दिया।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में क्या है?
आतिफ असलम के कॉन्सर्ट में तब अफरा-तफरी मच गई जब वह लड़की दोबारा सेल्फी लेने के लिए आतिफ के पास जाने लगी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की ने पहले आतिफ असलम के साथ सेल्फी ली। इसके बाद आतिफ पीछे हट गए। उन्होंने सोचा कि शायद फैन अब चली जाएगी। हालांकि लड़की वहां से नहीं गई। यहां तक कि कॉन्सर्ट के ऑर्गनाइजर ने भी लड़की से नीचे उतरने का अनुरोध किया, लेकिन फैन ने उनकी बात मानने से इनकार कर दिया। वह एक और सेल्फी लेने की कोशिश में फिर से सिंगर के पास चली गई।


आतिफ असलम ने रोक दिया कॉन्सर्ट
जब आतिफ ने और पोज देने से मना कर दिया, तो सिक्योरिटी ने तुरंत दखल दिया और उससे वहां से जाने को कहा। हालांकि, वह लगातार सेल्फी लेने की कोशिश करती रही। आखिरकार सिक्योरिटी गार्ड्स को उसका फोन नीचे रखवाना पड़ा और उसे जबरदस्ती स्टेज से बाहर निकालना पड़ा। इस अफरा-तफरी के चलते सिंगर ने कॉन्सर्ट रोक दिया था। वीडियो क्लिप में यह भी दिखाया गया है कि स्टेज से जाने से पहले वह फैन सिक्योरिटी गार्ड्स से बहस भी कर रही थी।


विज्ञापन

भारत में बैन हैं पाकिस्तानी कलाकारों के अकाउंट
ख्याल रहे कि आतिफ असलम ने बॉलीवुड की फिल्मों में कई बेहतरीन गाने गाए हैं। वह भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सिंगर्स में से एक रहे हैं। 
पहलगाम आतंकी हमले के बाद, भारत सरकार ने पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भारत में पाबंदी लगा दी है। इस वजह से आतिफ असलम का इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में नहीं दिखता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें