फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Athiya Shetty: अथिया ने किया अपनी बेटी का घर पर स्वागत, साझा की फूलों से सजी थाली

Fri, 28 Mar 2025 05:29 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Athiya Shetty-KL Rahul Daughter: मां बनने के बाद अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर ने लोगों का ध्यान अब अपनी ओर खीचा है। जिसके बाद लोग अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। जानिए इस तस्वीर में ऐसा क्या है खास।

विज्ञापन
अथिया शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम-@athiyashetty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी हाल ही में मां बनी हैं। उन्होंने बीते सोमवार को एक बेटी को जन्म दिया है। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा की थी। जिसके बाद से हर कोई उन्हें बधाइयां दे रहा है। अब अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर एक नई तस्वीर साझा की है, जिसको देखकर ये संभावना जताई जा रही है कि अथिया और केएल राहुल ने अपनी बेटी का स्वागत अपने घर में किया है और ये तस्वीर उसी से संबंधित है।

तस्वीर में नजर आई पूजा की थाली

विज्ञापन

अथिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दो थालियां नजर आ रही हैं। इनमें से एक पूजा की थाली नजर आ रही है। इसमें कुछ गुलाब के फूल, रोली और थोड़े से अक्षत (चावल) नजर आ रहे हैं। जबकि बगल में रखी दूसरी थाली में ज्यादा सी गुलाब की पंखुड़ियां टूटी रखी नजर आ रही हैं। इन दोनों थालियों को देखने के बाद ये प्रतीत होता है कि ये किसी पूजा के वक्त की फोटो है। जिससे उम्मीद लगाई जा रही है कि अथिया ने अपनी बेटी का स्वागत अपने घर पर किया है और वो पहली बार अपनी बेटी को लेकर घर पहुंची हैं। इस फोटो में अथिया ने सिर्फ एक ओम बनाया हुआ है।

अथिया की मां ने भी री-शेयर की तस्वीर

विज्ञापन

अथिया की इस स्टोरी को अभिनेत्री की मां माना शेट्टी ने भी साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने नजर और दिल वाला इमोजी बनाया है। अथिया और उनकी मां के इन तस्वीरों को साझा करने के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि ये तस्वीर अथिया की बेटी के घर पर पहली बार आगमन की ही है। जिसे अथिया और उनकी मां ने शेयर किया है।

24 मार्च को माता-पिता बने अथिया-राहुल
अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने बीते 24 मार्च को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। कपल ने इसकी जानकारी अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस के साथ साझा की थी। अथिया और राहुल साल 2023 में शादी के बंधन में बंधे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें