एक से लेकर चार बार तक नाटक को देख रहे दर्शक
उन्होंने आगे कहा 'हम सभी के लिए यह खुशी का विषय है कि मात्र 14 महीनों की अवधि में, हमने जयपुर में इसका 261वां शो किया है। हम इस नाटक का प्रदर्शन भारत के लगभग 15 राज्यों में कर चुके हैं। अब अगस्त के दूसरे सप्ताह में हमें इस महाकाव्य के साथ दुबई जाना है। तो, यह भगवान का बहुत बड़ा आशीर्वाद है कि इस नाटक को लोग स्वीकार कर रहे हैं, और वे इसे दो बार, तीन बार और यहां तक कि चौथी बार भी देखने आते हैं। अगर किसी कथा में कोई रस है, किसी प्रस्तुति में आनंद है तो लोग बार-बार उसे देखने आते हैं। एक अभिनेता के तौर पर, मैं रावण का किरदार निभाना चाहता था...'
यह खबर भी पढ़ें: Anupam Kher: महेश भट्ट ने की अनुपम खेर की तारीफ, कहा- 'जब चेले गुरु से आगे निकल जाते हैं तब...'