फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashutosh Gowariker: जब आशुतोष से पूछा गया कि ‘लगान’ के बाद वो कहां गायब हो गए, तो डायरेक्टर ने दिया ये जवाब

Sat, 02 Aug 2025 10:31 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ashutosh Gowariker Talks About His Movies: शुक्रवार को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। इस दौरान मीडिया ने डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर के साथ बात की।

विज्ञापन
आशुतोष गोवारिकर - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक आशुतोष गोवारिकर 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के निर्णायक मंडल में शामिल थे। शुक्रवार को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के विजेताओं का एलान किया गया है, जिन्होंने साल 2023 की फिल्मों में शानदार योगदान दिया था। डायरेक्टर आशुतोष गोवारकिर से मीडिया ने बातचीत की और उनसे कुछ ऐसे सवाल पूछे, जिसका निर्देशक ने जबरदस्त जवाब दिया। आइए जानते हैं। 

डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर ने दिया ये जवाब

विज्ञापन

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के एलान के बाद एक मीडियाकर्मी ने निर्देशक आशुतोष गोवारिकर से कहा कि वे अक्सर उनकी फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' देखते हैं। इस पर निर्देशक ने जवाब देते हुए कहा, ‘यह संजय लीला भंसाली की फिल्म है।

'द केरल स्टोरी' को अवॉर्ड दिए जाने पर किया गया सवाल
मीडिया से आगे बातचीत के दौरान निर्देशक से एक मीडियाकर्मी ने कहा कि 'लगान' के बाद वो नहीं दिखाई दे रहे थे। इसके जवाब में डायरेक्टर ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘मुझे लगता है कि 'लगान' के बाद आपने थिएटर जाना बंद कर दिया था।’ इसके बाद आशुतोष गोवारिकर से 'दे केरल स्टोरी' फिल्म को नेशनल अवॉर्ड दिए जाने पर सवाल किया गया। इसके जवाब में डायरेक्टर ने कहा कि यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: 71st National Film Award: शाहरुख-विक्रांत को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, बेस्ट एक्ट्रेस बनीं रानी; देखें पूरी लिस्ट


इन्हें मिला नेशनल अवॉर्ड

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में 'कटहल' को बेस्ट हिंदी फिल्म का नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया है। इसके अलावा विक्रांत मैसी और शाहरुख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार क्रमशः '12वीं फेल' और 'जवान' फिल्म के लिए दिया गया है। वहीं, रानी मुखर्जी को साल 2023 में आई उनकी फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें