काफी दिनों से बिग बॉस 19 में अशनूर कौर को बॉडी शेम किया जा रहा था, उनके वजन को लेकर बातें बनाई गईं। इस बात का खुलासा सलमान खान ने वीकएंड का वार एपिसोड में किया कि बाकी लोग अशनूर के बारे में क्या कहते हैं। इसके बाद अशनूर ने अपनी परेशानियों को शाहरुख खान के साथ शेयर किया। यह सब बताते हुए वह रोने भी लगीं।
टीनएज से है वेट इश्यूज
अशनूर ने रोते हुए कहा, ‘जब मैं शूटिंग सेट पर जाने लगी तो काफी वेट बढ़ गया था। टीनएज से वेट को कम करने के लिए मैंने कई चीजें कीं। एक वक्त ऐसा भी था, जब मैं खाना नहीं खाती थी, मैं भूखी रहती थी। ‘बिग बॉस 19’ में आने से पहले मैंने 9 किलो वजन कम किया था। लेकिन यहां आने के बाद फिर से मेरा वेट बढ़ गया। तब भी टेंशन का माहौल होता है तो कुछ लोगों का वजन बढ़ जाता है। मेरा भी वजन बढ़ जाता है।’
ये खबर भी पढ़ें: 'बिग बॉस 19' के घर से हुआ इस कंटेस्टेंट का पत्ता साफ, आखिरी समय में आए ट्विस्ट ने बदला गेम
सलमान खान ने किया सपोर्ट
अशनूर कौर की परेशानी सुनकर सलमान खान ने उनका सपोर्ट किया और वह बोले- मेरा भी वजन बढ़ जाता था। अशनूर ने आगे बताया, ‘जब मैं 14 साल की थी, तब से एक्टिंग कर रही हूं। तब से मैंने जंक फूड को हाथ भी नहीं लगाया। यहां हर कोई जानता है कि मेरा खाना कैसा है। सब मुझे थोड़ा खाने के लिए कहते हैं, लेकिन मैं नहीं खाती। हर किसी की बॉडी, वेट अलग होता है। लेकिन लोग यहां पीठ पीछे शर्मिंदा करते हैं।’
यह प्रतियोगी हुआ शोज से बाहर
बिग बॉस के लाइव अपडेट्स देने वाले पेज लाइव फीड अपडेट्स की मानें तो प्रणित मोरे को घर से बेघर कर दिया गया है हालांकि वो सीधे अपने घर नहीं बल्कि सीक्रेट रूम में गए हैं। एक बार फिर से सीक्रेट रूम को खेल में लाया गया है और फरहाना और नेहल के बाद अब प्रणित को भी सीक्रेट रूम में भेजा गया है।