इन दिनों राइज एंड फॉल शो को होस्ट कर रहे बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर अपनी एक पोस्ट की वजह से चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दावा कि उन्हें सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में शामिल होने का ऑफर मिला है। इसके साथ ही उन्होंने इसमें कैप्शन भी दिया है। चलिए जानते हैं क्या है पूरी खबर।
स्क्रीनशॉट शेयर कर दी जानकारी
आज शुक्रवार को 'राइज एंड फॉल' शो के होस्ट अशनीर ग्रोवर ने एक खुलासा किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया कि बिग बॉस 19 के निर्माताओं ने उन्हें वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के रूप में शो में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। हालांकि आपको बताते चलें कि बिजनेसमैन ने जो ईमेल शेयर किया है, उसके वेरीफाईड होने का कोई पुख्ता प्रमाण नहीं है। लेकिन अशनीर ने कहा है कि यह उन्हें बिग बॉस 19 के आधिकारिक हैंडल से प्राप्त हुआ है।
सलमान पर किया कटाक्ष
इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए अशनीर ग्रोवर ने कैप्शन में लिखा, ‘हाहा, सलमान भाई से पूछ लें मैं तो फ्री हो जाऊंगा तब तक।’ आगे उन्होंने कहा, ‘यह 'मेल मर्ज' किसी की तो नौकरी खाएगा।’ इसके साथ ही कहा जा रहा है कि बिजनेसमैन ने एक्स अकाउंट पर भी ट्वीट किया था, लेकिन बाद में उन्होंने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया था।
यह खबर भी पढ़ा:
Ameesha Patel: टॉम क्रूज के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं अमीषा, बोलीं- मेरे कमरे में होता था उनका पोस्टर
विवादों में रहता है सलमान और अशनीर का रिश्ता
आपको बता दें कि अशनीर ग्रोवर नवंबर 2024 में बिग बॉस में गेस्ट बनकर गए थे। इस दौरान उनके पुराने बयानों को लेकर सलमान खान ने स्टेज पर ही उनकी क्लास लगा दी थी। इसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं हुई थीं। इसके अलावा अशनीर भी कई इंटरव्यू में सलमान को लेकर व्यंग्य करते रहते हैं।