फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरी महफिल में गूंजी आशीष विद्यार्थी की सुरीली आवाज; साझा किया 37 साल पुराना वीडियो; फैंस बोले- 'ओल्ड इज गोल्ड'

Tue, 07 Jul 2026 10:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ashish Vidyarthi Video: अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने सोशल मीडिया पर अपना एक पुराना वीडियो साझा किया है। यह उनकी युवावस्था के समय का है, जिसमें वे सुरीली आवाज में गाना गुनगुना रहे हैं।
विज्ञापन
आशीष विद्यार्थी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने कई चर्चित फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है। नेगेटिव रोल में वे खूब छाए। मगर, उनकी गायिकी के हुनर से शायद कम लोग परिचित हों। उन्होंने अपना एक पुराना वीडियो साझा किया है, जिसमें यारों की महफिल में वे गुनगुना रहे हैं और लोग वाहवाह कर रहे हैं।

विज्ञापन


यादों कि गुल्लक से साझा किया वीडियो
आशीष विद्यार्थी अब एक्टिंग के अलावा फूड व्लॉग्स के लिए भी जाने जाते हैं। वे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। हालांकि, इस प्लेटफॉर्म पर अधिकांश बार अपनी खाने-पीने की फोटोज साझा करते हैं। अलग-अलग जगह और संस्कृतियों के खानपान की जानकारी और स्वाद से रूबरू कराते हैं। मगर, उन्होंने हाल ही में एक यादों की गुल्लक से पुराना वीडियो साझा किया है।
 


अभिनेता ने साझा किया 37 साल पुराना वीडियो
आशीष विद्यार्थी ने आज मंगलवार को यह वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो साल 1989 का है। आशीष विद्यार्थी नई दिल्ली के लक्ष्मी नगर में दोस्तों की महफिल में बैठे गाना गुनगुना रहे हैं। वे 1940 का पारसी थिएटर का गाना गा रहे हैं। उनकी आवाज इतनी सुरीली है कि बैठकी में बैठे सभी लोग वाह-वाह कर रहे हैं और मंत्रमुग्ध हो गए हैं।  
विज्ञापन


अंशुला और रोहन के रिसेप्शन में स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे पिता बोनी कपूर, बॉबी देओल ने नए लुक में की एंट्री

नेटिजंस ने बांधे तारीफों के पुल
अब जब यह पुराना वीडियो फैंस के सामने आया, तो अभिनेता की आवाज सुनकर वे भी हैरान रह गए। यूजर्स उनकी इस प्रतिभा की तारीफ कर रहे हैं। नेटिजंस लिख रहे हैं, 'ओल्ड इज गोल्ड'। एक यूजर ने लिखा, 'आप कितने प्यारे हो सर'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह शख्स कहीं देखा हुआ लग रहा है'। एक यूजर ने लिखा, 'आपकी आवाज बहुत कमाल है।'



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें