फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asha Parekh: वहीदा रहमान और हेलेन संग आशा पारेख ने किया डिनर, दिग्गज अभिनेत्रियों की दोस्ती देख गदगद हुए फैंस

Thu, 31 Jul 2025 02:36 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Asha Parekh, Helen And Wahida Dinner Picture: बॉलीवुड की तीन दिग्गज अभिनेत्रियों ने हाल ही में एक साथ डिनर किया और फैंस के साथ इस खास मोमेंट को शेयर किया।
विज्ञापन
आशा, हेलन और वहीदा - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

70 और 80 के दशक की बॉलीवुड की दिग्गज अदाकाराओं आशा पारेख, वहीदा रहमान और हेलेन हाल ही में एक साथ डिनर एन्जॉय किया। ‘कटी पतंग’ जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली आशा पारेख ने इस खास शाम की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की, जिसमें तीनों अभिनेत्रियों की दोस्ती की झलक नजर आ रही है। 
विज्ञापन


आशा पारेख ने इंस्टाग्राम पर किया शेयर
तीनों एक्ट्रेसेस की तस्वीर को शेयर करते हुए आशा पारेख ने कैप्शन में लिखा, 'जब हम मिले.. उन लोगों के साथ यादगार पल जिन्हें मैं प्यार करती हूं।' बता दें इन तीनों एक्ट्रेसेस की एक दूसरे के साथ गहरी दोस्ती है। इन तीनों की दोस्ती बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और मजबूत फ्रेंडशिप में से एक मानी जाती है।
 


तीनों की तस्वीर तेजी से हुई वायरल
आशा पारेख ने ‘तीसरी मंजिल’, ‘कटी पतंग’ जैसी यादगार फिल्मों से भारतीय सिनेमा में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। वहीदा रहमान, जो ‘प्यासा’ और ‘गाइड’ जैसी क्लासिक्स में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं और हेलेन, जिन्हें बॉलीवुड की ‘डांस क्वीन’ कहा जाता है, इन तीनों अभिनेत्रियों की तस्वीर अब तेजी से वायरल हो रही है। पैपराजी पेज ताहिर जासूस ने भी तस्वीर को शेयर किया है।
विज्ञापन

 


पिछले साल भी ये तीनों अभिनेत्रियां श्रीनगर की खूबसूरत वादियों में एक साथ छुट्टियां मनाते हुए देखी गई थीं। इसके अलावा 2022 में जब आशा पारेख को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया, तब भी ये दोस्ताना नजर आया था। तीनों ने इस मौके को अपनी खास दोस्ती के साथ मिलकर सेलिब्रेट किया था।

तस्वीर पर फैंस का रिएक्शन
फैंस ने तीनों की प्यारी सी तस्वीर को खूब प्यार दिया। एक यूजर ने लिखा, 'तीनों महान अदाकाराओं का एक फ्रेम में आना किसी खजाने से कम नहीं। आपके द्वारा दी गई मनोरंजन की दुनिया के लिए हम सभी आपका आभार व्यक्त करते हैं।' वहीं एक और ने कमेंट किया, 'इन महिलाओं ने हमें फिल्मों से प्यार करना सिखाया।'




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें