गायिका ने रमजान की मुबारकबाद दी
कुछ दिन पहले, आशा भोसले ने अपने फैंस को रमजान की मुबारकबाद दी थी। उन्होंने लिखा था। 'जैसे-जैसे रमजान का पवित्र महीना करीब आ रहा है, आशा भोसले और उनकी टीम आपको और आपके प्रियजनों को रमजान करीम की मुबारकबाद देती है। दुआ है कि यह पवित्र महीना आपके दिल में सुकून और आपके घर में अपनापन लेकर आए।'
कब होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार?
आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने अपनी मां के निधन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जो लोग उन्हें श्रद्धांजलि देना चाहते हैं, वे कल सुबह 11 बजे लोअर परेल में उनके घर 'कासा ग्रांडे' आ सकते हैं। उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में होगा।