शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान बी-टाउन के सबसे मशहूर स्टार किड्स में से एक हैं। आर्यन खान निर्देशन में अपने डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उनकी डेब्यू सीरीज को ‘स्टारडम’ का शीर्षक दिया गया है। उनकी आगामी सीरीज को लेकर कई तरह के अपडेट सामने आते रहे हैं। प्रशंसक उनकी इस सीरीज के प्रसारित होने का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्यन खान ने अपनी सीरीज की शूटिंग पूरी कर ली है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आर्यन खान अपने पूरे कास्ट और क्रू के साथ जश्न मना रहे हैं।
बॉबी देओल भी जश्न में हुए शामिल
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक फैन पेज से एक वीडियो साझा किया गया है, दावा किया जा रहा है कि आर्यन अपने निर्देशन में बनी ‘स्टारडम’ की शूटिंग खत्म होने की पार्टी कर रहे हैं। वायरल वीडियो में आर्यन केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान बॉबी देओल सहित पूरा कास्ट और क्रू वहां मौजूद रहा।
PM Narendra Modi: नरेंद्र मोदी ने कान में पायल कपाड़िया की ग्रैंड प्रिक्स जीत की दी बधाई, बोले- आप पर नाज है
आईपीएल मैच देखने पहुंचे थे आर्यन
कहा जा रहा है कि आर्यन खान ‘स्टारडम’ की शूटिंग पूरी करने के बाद कुछ समय पहले अपने परिवार के साथ चेन्नई में आईपीएल मैच देखने के लिए भी पहुंचे थे। इस दौरान वह अपने परिवार, शाहरुख खान, सुहाना खान और अबराम खान के साथ नजर आए थे।
ग्लैमर की दुनिया को दिखाएगी ‘स्टारडम’
आर्यन खान की बहुप्रतीक्षित सीरीज ‘स्टारडम’ की कहानी मनोरंजन की ग्लैमरस दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती हुई है। इस सीरीज में प्रसिद्धि में उतार चढ़ाव, सफलता और स्टार बनने की इच्छा को दर्शाया गया है। बता दें कि इसको आर्यन खान ने ही लिखा है। कथित तौर पर आर्यन खान के निर्देशित इस सीरीज में शाहरुख खान, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह की कैमियो भूमिकाओं के साथ बॉबी देओल और मोना कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।
Suhagan Chudail: निया शर्मा के पहनावे पर अन्नुराधा खुराना ने की कड़ी मेहनत, हाथ से डिजाइन किए कपड़े और आभूषण