फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण: रणबीर की फिल्म में काम करने से क्यों हिचकिचा रहे थे अरुण गोविल? नितेश तिवारी की जिद से बने राजा दशरथ

Tue, 10 Nov 2026 11:45 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • फिल्म ‘रामायण’ में अभिनेता अरुण गोविल ने राजा दशरथ का किरदार निभाया है। 
  • एक बातचीत के दौरान उन्होंने फिल्म को लेकर कई अहम बातें कहीं। 
  •  उन्होंने यह भी बताया कि अपने किरदार के प्रति दर्शकों की प्रतिक्रिया देखकर उन्हें कैसा महसूस हुआ।
विज्ञापन
अरुण गोविल - फोटो : इंस्टाग्राम- @worldoframayana
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है। फिल्म में राजा दशरथ का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल आज भी अपने दर्शकों से वैसे ही जुड़े हुए हैं जैसे चार दशकों पहले थे। एक बातचीत में उन्होंने फिल्म में अपने किरदार और अपनी आगे की योजनाओं पर बात की।

‘रामायण’ पर क्या बोले अरुण गोविल? 

हाल ही में वैरायटी इंडिया से हुई बातचीत में राजा दशरथ के किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, ‘यकीन मानिए, मैं ये करना बिल्कुल नहीं चाहता था। सच कहूं तो, जब मुझे ये ऑफर मिला, तब मुझे इसकी कोई जरूरत महसूस नहीं हुई। लेकिन फिर, ये लोग बहुत जिद कर रहे थे। नितेश तिवारी तो बिल्कुल अड़े हुए थे कि मुझे ये करना ही होगा। मुझे हां कहने में करीब तीन महीने लग गए। वे मेरे पीछे पड़े हुए थे। बात यहां तक पहुंच गई थी कि वे कहने लगे कि यश और रणबीर को साइन करना तो बहुत आसान था, लेकिन दशरथ को साइन करना बहुत मुश्किल था। तो, आखिरकार मैंने हां कह दी।’

विज्ञापन
Trending Videos

अरुण गोविल - फोटो : यूट्यूब

राजा दशरथ का किरदार मुश्किल नहीं था
आगे अपनी बातचीत में अरुण ने कहा, ‘ऐसा नहीं था। मेरे मन में दशरथ का चरित्र राम की भूमिका निभाने के समय से ही बसा हुआ था। राम की भूमिका निभाते समय भी दशरथ का चरित्र मुझे सहज रूप से समझ आता था। राम की भावनाओं को समझने के लिए दशरथ की भावनाएं मेरे सामने थीं। वास्तविक जीवन में 46 वर्षीय पुत्र का पिता होने के नाते, पितृत्व की भावनाएं मुझमें स्वाभाविक रूप से विकसित हो जाती थीं।’

'रामायण' फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला

दर्शकों ने किरदार की भावनाओं का सम्मान किया
अपनी बातचीत में अरुण ने इस किरदार और दर्शकों की प्रतिक्रिया पर भी बात की। उन्होंने कहा, ‘वैसे तो पहले भी तारीफ होती रही है। मगर मुझे मिली प्रतिक्रिया से थोड़ी हैरानी हुई है। आमतौर पर लोग शोरगुल वाली चीजें पसंद करते हैं। लेकिन लोगों ने इस किरदार की संवेदनशीलता को समझ लिया है।'

विज्ञापन

'रामायण' फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला

फिल्म ‘रामायण की कमाई 

  • फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 346 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है।
  • भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 413.90 करोड़ रुपये हो गया है।
  • 'रामायण' ने ओपनिंग डे पर 64.85 करोड़ रुपये से खाता खोला था।
  • दूसरे दिन कमाई घटी और इसने 48.05 करोड़ रुपये कमाए।
  • तीसरे दिन शनिवार को इसने 69.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • चौथे दिन 'रामायण' ने 56.15 करोड़ रुपये की कमाई की।
  •  'रामायण' ने पांचवें दिन यानी 9 नवंबर को भारत में सभी भाषाओं में 107.50 करोड़ रुपये नेट का कारोबार किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें