फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shefali Jariwala: आरती सिंह ने पराग त्यागी को ट्रोल करने वालों को सुनाई खरी-खोटी, बोलीं- ‘जिस पर दुख बीत रहा…’

Sat, 12 Jul 2025 04:26 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Arti Singh Slams Trollers: हाल ही पराग त्यागी को सोशल मीडिया पर अपनी दिवंगत पत्नी शेफाली जरीवाला के साथ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है। अब इस मामले पर टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने इसकी कड़ी आलोचना की है। 

विज्ञापन
पराग त्यागी, शेफाली जरीवाला और आरती सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला के निधन से उनके पति पराग त्यागी काफी दुखी हैं। आए दिन पराग अपने सोशल मीडिया पर अपनी दिवंगत पत्नी के साथ तस्वीरें और वीडियोज साझा कर उन्हें याद कर रहे हैं। इसके लिए अभिनेता को नेटिजंस ट्रोल कर रहे हैं और उन पर आरोप लगा रहे हैं कि वह फेमस होने के लिए ऐसा कर रहे हैं। हालांकि, इसके जवाब में पराग त्यागी ने खुद एक पोस्ट किया था। अब इस मामले पर दिवंगत अभिनेत्री की दोस्त और टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने ट्रोलर्स की आलोचना की है। 

आरती सिंह ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

विज्ञापन

टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम आरती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें पराग त्यागी का पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया। उन्होंने लिखा, ‘बिल्कुल सही। कितनी जल्दी लोग आपको जज करने लगते हैं और बकवास बातें करते हैं। जिस इंसान पर ये दुख बीत रहा होता है, वही सब जानता है। क्या आप जानते हैं उन्होंने क्या बात की? नहीं। बस सबको अपनी सलाह देनी है चाहे जैसे। पराग भैया, आपको और शक्ति मिले।’

विज्ञापन

पराग त्यागी ने भी की थी टिप्पणी
ट्रोलर्स को जवाब देते हुए अभिनेता पराग त्यागी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने बोला, ‘जो लोग यह कहकर ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं कि मैं इतनी जल्दी पोस्ट नहीं करूंगा। भाई सब लोग आपकी तरह नहीं होते। परी को सोशल मीडिया पर रहना बहुत पसंद था और उन्हें मिले प्यार का आनंद लिया। वैसे मैं कभी सोशल मीडिया पर नहीं रहा और अब वह मेरे दिल में ह। मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि उसे हमेशा सभी का प्यार मिलता रहे और वह सोशल मीडिया पर तब भी रहेगी जब वह आसपास नहीं होगी।’

यह खबर भी पढ़ें: Ashish Chanchlani: इंजीनयरिंग करने के बावजूद यूट्यूबर बने आशीष, करोड़ों के हैं मालिक; एली अवराम को कर रहे डेट?


27 जून को हुआ था शेफाली जरीवाला का निधन
‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में 27 जून को निधन हो गया था। हालांकि, आपको बताते चलें कि उनकी मौत कैसी हुई, इस मामले की जांच अभी मुंबई पुलिस कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह पता चलेगी। कथित तौर पर एक्ट्रेस की मौत कार्डियक अरेस्ट से बताई जा रही है। अभिनेत्री के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें