फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समरीन कौर: अर्शदीप की गर्लफ्रेंड क्यों हो रहीं ट्रोल? स्टोरी शेयर कर दिया जवाब; क्रिकेटर ने भी किया समर्थन

Sun, 01 Nov 2026 04:00 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। 
  • उनकी गर्लफ्रेंड और पंजाबी एक्ट्रेस-मॉडल सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर खुलकर बात रखी है। 
  • वहीं इस पूरे मामले पर अर्शदीप सिंह ने भी रिएक्शन दिया है। 
विज्ञापन
अर्शदीप और समरीन कौर - फोटो : _arshdeep.singh__
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड समरीन को कुछ लोग सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे थे और कह रहे थे कि वे इसलिए अर्शदीप के साथ हैं क्योंकि उन्हें शोहरत और पहचान मिल सके। अब समरीन ने एक लंबा नोट शेयर कर इन ट्रोल्स का करारा जवाब दिया है। वहीं, अर्शदीप सिंह भी अपनी गर्लफ्रेंड के समर्थन में उतर आए हैं।  
विज्ञापन


ट्रोल्स पर भड़कीं समरीन कौर
समरीन कौर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया। इसमें समरीन ने लिखा, 'जितना मैं इस दुनिया को देख रही हूं, उतना ही समझ आ रहा है कि सोशल मीडिया पर लोग कितने दोहरी मानसिकता रखते हैं। अगर आप अपने पार्टनर को छिपाते हैं, तो कहा जाता है कि आपको उस पर गर्व नहीं है। अगर आप खुलकर प्यार जताते हैं, तो कहा जाता है कि आप शोहरत के लिए ऐसा कर रहे हैं। अगर आपकी कुछ उम्मीदें हैं, तो आप स्वार्थी हैं। और अगर आप किसी से उसके स्वभाव और व्यवहार की वजह से सच्चा प्यार करते हैं, तो लोग कहते हैं कि आप एक दिन उसे छोड़ देंगे।'

उन्होंने उन आरोपों का भी जवाब दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि वह अर्शदीप सिंह की पॉपुलैरिटी और पैसों की वजह से उनके साथ रिश्ते में हैं। समरीन ने बताया कि वह 17 साल की उम्र से काम कर रही हैं और अपनी मेहनत से उन्होंने अपनी पहचान बनाई है। वह आर्थिक और प्रोफेशनली आत्मनिर्भर हैं। अब तक 20 से ज्यादा देशों की यात्रा कर चुकी हैं और रिश्ते में हों या न हों, अपनी जिंदगी से खुश हैं।
विज्ञापन


समरीन ने यह भी कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा दुख तब होता है, जब महिलाएं ही दूसरी महिलाओं को नीचा दिखाने लगती हैं। उन्होंने लिखा कि बेवजह की बातें, बिना किसी जानकारी के लगाए गए आरोप और नकारात्मकता अब उन्हें थका चुकी है।

एक्ट्रेस ने साफ कर दिया कि वह इस तरह की नकारात्मकता को अब बर्दाश्त नहीं करेंगी। ऐसे कमेंट करने वालों को वह ब्लॉक कर देंगी। अपनी बात खत्म करते हुए उन्होंने लिखा, 'मैं खुश हूं, प्यार में हूं और अपनी जिंदगी जी रही हूं। मेरे लिए यही सबसे ज्यादा मायने रखता है। कृपया हमें हमारे हाल पर छोड़ दीजिए।'
Trending Videos
विज्ञापन

अर्शदीप सिंह और समरीन कौर - फोटो : सोशल मीडिया
अर्शदीप सिंह ने भी किया गर्लफ्रेंड का समर्थन
समरीन की इस पोस्ट पर अर्शदीप सिंह ने भी उनका पूरा साथ दिया। क्रिकेटर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर समरीन का पोस्ट शेयर करते हुए उनके लिए प्यार जताया।

उन्होंने लिखा, 'मुझे तुम पर गर्व है बेबी। तुम बहुत स्ट्रॉन्ग हो। उन सभी लोगों से कहना चाहता हूं, जिन्हें इस बात की बहुत चिंता है कि हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं, प्लीज थोड़ा आराम करें। खुद भी जिएं और दूसरों को भी जीने दें। इस दुनिया और इंटरनेट को बेहतर बनाने की कोशिश करें। प्यार बांटें और प्यार को अपनी जिंदगी में आने दें। दयालु बनें और दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करें। आपको भी इसका अच्छा फल मिलेगा।'



क्रिकेटर ने समरीन की तारीफ करते हुए उन्हें एक साफ दिल वाली, समझदार और प्यार से भरी इंसान बताया। इसके साथ ही उन्होंने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया, जो ऑनलाइन ट्रोलिंग के बीच उनके रिश्ते का समर्थन कर रहे हैं। अर्शदीप ने कहा कि किसी से प्यार करना और बदले में प्यार पाना इंसान के लिए सबसे खूबसूरत एहसासों में से एक है।

ये भी पढ़ें- किंग: शाहरुख के जन्मदिन पर आधी रात में रिलीज होगा टीजर? मन्नत के बाहर हो रही तैयारी, बढ़ी फैंस की धड़कन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें