फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असुर 3: संदीपा धर ने शुरू की वेब सीरीज की शूटिंग, तस्वीरें शेयर कर दी जानकारी; पोस्ट में क्या है खास?

Mon, 07 Sep 2026 03:11 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

 Asur 3 Shooting Started : वेब सीरीज 'असुर सीजन 3' का आगाज हो चुका है। एक्ट्रेस संदीपा धर ने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के साथ इस जानकारी को साझा किया।
विज्ञापन
संदीपा धर - फोटो : इंस्टाग्राम- @iamsandeepadhar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेब सीरीज 'असुर सीजन 3' की से जुड़ी एक खास जानकारी सामने आई है। हाल ही में एक्ट्रेस संदीपा धर ने फैंस के साथ इस खबर को फोटोज के जरिए शेयर किया। ‘असुर’ फ्रेंचाइजी के इस तीसरे सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। जानें क्या है खबर?

विज्ञापन


क्या था खास संदीपा की फोटोज में?
एक्ट्रेस संदीपा धर ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कीं। इनमें वह वेबसीरीज में दिखीं। इनसे फैंस को 'असुर सीजन 3' के बारे में जानकारी मिली। 

  • संदीपा द्वारा शेयर की गईं पहली तस्वीर में वह बॉलकनी में खड़ी हुईं हैं। उन्होंने ब्लैक कलर की बॉडी कॉन ड्रेस पहन रखी है। 
  • दूसरी फोटो में वह सीरीज में अपने डायलॉग पढ़ती नजर आ रही हैं। 
  • तीसरी तस्वीर में वह सैलून में अपना मेकओवर कराती नजर आ रही हैं। 
  • एक अन्य फोटो में उन्होंने असुर 3 की जानकारी दी है। 
  • इस फोटो में जो क्लैप बोर्ड दिखाया गया है उसमें ‘असुर 3’ की शूटिंग के बारे में बताया गया।

संदीपा धर - फोटो : इंस्टाग्राम- @iamsandeepadhar

क्या होगा संदीपा का किरदार? 
संदीप धर की शेयर की गई तस्वीरों के साथ कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, ‘यह जबरदस्त होने वाला है, ‘नई शुरुआत’ और ‘तूफान से पहले की शांति।’  इससे यह अंदाता लगाया जा सकता है कि यह सीजन दमदार होने वाला है। हालांकि सीरीज में संदीपा कौन सी भूमिका निभाएंगी इस पर से अभी पर्दा नहीं उठाया गया है।

विज्ञापन

वेब सीरीज असुर - फोटो : एक्स (ट्विटर)

'असुर सीजन 3' की कास्ट

ओटीटी की पॉपुलर सीरीज 'असुर’ के तीसरा भाग की शूटिंग शुरू हो चुकी है। सीरीज की कास्ट में अरशद वारसी और बरुण सोबती मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं सीरीज में श्वेता बसु प्रसाद और अहसास चन्ना भी अहम किरदारों में नजर आ सकती है। सीरीज का निर्देशन गौरव शुक्ला ने किया है। यह सीरीज पौराणिक कथाओं, मनोविज्ञान और क्राइम इन्वेस्टिगेशन के अनोखे मेल के लिए जानी जाती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें