अरमान मलिक, पायल मलिक, कृतिका मलिक
- फोटो : इंस्टाग्राम @payal_malik_53
दो शादी के कारण हुआ हंगामा
अरमान मलिक पहले टिक टॉक पर कंटेंट बनाते थे। कई बार इसमें उनकी पत्नी पायल भी नजर आती थी। दोनों ने साल 2011 में शादी की थी। लेकिन आगे चलकर पायल की दोस्त कृतिका के साथ ही अरमान ने साल 2018 में शादी कर ली। पहले पायल, अरमान से दूर रही लेकिन बाद में वह कृतिका और अरमान के साथ एक परिवार की तरह रहने लगी। सभी मिलकर यूट्यूब, इंस्टाग्राम पर कंटेंट बनाने लगे।
कृतिका मलिक, अरमान मलिक और पायल मलिक
- फोटो : इंस्टाग्राम @kritika_malik_9
दो पत्नियाें से हैं पांच बच्चे
हाल ही में अरमान की पहली पत्नी पायल ने एक बच्चे को जन्म दिया है। वह चौथी बार मां बनी है, पायल और अरमान के साथ में तीन बच्चे पहले से थे। वहीं अरमान और कृतिका मलिक का साथ में एक बेटा है। इस तरह अरमान अब पांच बच्चों के पिता बन चुके हैं।
करोड़ों में है नेटवर्थ
अरमान मलिक का इनकम सोर्स सोशल मीडिया है। यूट्यूब पर उनके 8 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर उनके 4 मिलियन से अधिक फाॅलोअर्स हैं। अरमान की दोनों पत्नियां पायल और कृतिका भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इनकी नेटवर्थ लगभग 200 करोड़ रुपये है। यह तीनों ही बिग बॉस 3 ओटीटी वर्जन में भी नजर आ चुके हैं।
बिग बॉस 3 ओटीटी में अरमान मलिक-पायल-कृतिका
- फोटो : इंस्टाग्राम@payal_malik_53
कंट्राेवर्सी का शिकार भी हुए
कंट्रोवर्सी का शिकार भी अरमान मलिक और उनका परिवार बन जाता है। दो शादी के कारण ही सबसे पहले अरमान मलिक विवादों में आए, उन पर बहुविवाह को प्रमोट करने का आरोप लगा। पत्नी पायल मलिक पर भी पिछले दिनों धार्मिक भावनांए आहत करने का आरोप लगा। इसके अलावा वह दूसरे कंटेंट क्रिएटर से भी झगड़े के कारण कंट्राेवर्सी का शिकार कई बार हुए हैं।