किरदार से बाहर आना चाहते थे अर्जुन रामपाल
अर्जुन रामपाल ने कहा 'मैं इस किरदार से जितनी जल्दी हो सके बाहर निकलना चाहता था। यह फिल्म करना इसलिए भी जरूरी था क्योंकि यह एक अहम कहानी पर बनी है। किसी घटना को बाहर से देखना अलग बात है, लेकिन पर्दे के पीछे क्या हुआ, उसे दिखाना ज्यादा रोमांचक होता है। शूटिंग के दौरान मुझे बहुत बुरा लगता था क्योंकि मैं अपने देश से बहुत प्यार करता हूं, लेकिन यही एक अभिनेता का काम होता है और उसे उस किरदार में पूरी तरह उतरना पड़ता है।'
अगले साल रिलीज होगा सीक्वल
'धुरंधर' में भारत के स्पेशल एजेंट्स की बहादुरी दिखाई गई है। रणवीर सिंह इसमें एक निडर अंडरकवर जासूस की भूमिका में नजर आ रहे हैं। 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 589 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस फिल्म का सीक्वल मार्च 2026 में रिलीज होगा।