फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील शेट्टी से लेकर करण जौहर तक; इवेंट में नजर आए फिल्मी सितारे; जेनेलिया का हाथ थामकर पहुंचे रितेश देशमुख

Mon, 11 May 2026 11:06 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Celebs Arrived At Event: फिल्म जगत की दिग्गज हस्तियां आज एक इवेंट में शामिल हुईं। रितेश देशमुख और जेनेलिया से लेकर करण जौहर और अर्जुन कपूर तक यहां पहुंचे।
विज्ञापन
इवेंट में पहुंचे सेलेब्स - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बी-टाउन में कोई इवेंट हो या अन्य आयोजन, अगर सेलेब्स पहुंचे हैं तो चर्चा होनी लाजिमी है। ऐसा ही एक इवेंट आज सोमवार रात को आयोजित हुआ। दरअसल, यह इवेंट भारत के चर्चित सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम का है। यहां सिने जगत की कई हस्तियां पहुंचीं और पैपराजी को पोज दिए।

विज्ञापन

रितेश-जेनेलिया - फोटो : इंस्टाग्राम
एक-दूजे का हाथ थामे पहुंचे जेनेलिया और रितेश
रितेश देशमुख और जेनेलिया इन दिनों फिल्म 'राजा शिवाजी' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच दोनों को आलिम हकीम के इवेंट में देखा गया। हाथों में हाथ थामे बड़े खूबसूरत अंदाज में यह कपल पहुंचा।
 

सुनील शेट्टी का दमदार अंदाज
इस इवेंट में अभिनेता सुनील शेट्टी भी नजर आए। ऑल ब्लैक लुक में वे काफी डैशिंग लगे। एक्टर की फिटनेस देख नेटिजंस तारीफ कर रहे हैं। सुनील शेट्टी ने पैपराजी को खूब पोज दिए।
 

अर्जुन कपूर भी पहुंचे
अभिनेता अर्जुन कपूर भी यहां पहुंचे। वे भी ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। उनके अलावा निर्माता-निर्देशक करण जौहर भी ने भी इस इवेंट में शिरकत की। करण जौहर के प्रोडक्शन की अगली फिल्म 'चांद मेरा दिल' है, जिसमें लक्ष्य और अनन्या पांडे नजर आएंगे।
 

 

'धुरंधर 2' का यह एक्टर भी पहुंचे
फिल्म धुरंधर द रिवेंज में 'रिजवान' का दमदार किरदार अदा करने वाले मशहूर सेलिब्रिटी फिटनेस कोच मुस्तफा अहमद भी इस इवेंट में नजर आए। 
 
विज्ञापन

सलमान खान के बॉडीगार्ड भी दिखे
सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा भी अब किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं। अक्सर बी-टाउन के इवेंट में वे शिरकत करते हैं। इस इवेंट में भी उन्हें स्पॉट किया गया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें