फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंशुला कपूर ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें, जिनसे थीं उन्हें कभी नफरत; बोलीं- ‘शरीर सिर्फ दिखने से कहीं बढ़कर…’

Mon, 13 Oct 2025 07:36 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anshula Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया हैंडल पर अपने बॉडी लुक पर खुलकर बात की है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
अंशुला कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम- @anshulakapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी और अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने बीते दिनों अपने बॉयफ्रेंड से सगाई के कारण चर्चा में थीं। आज सोमवार को अंशुला ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपने बॉडी इमेज से नफरत और उसे अपनाने के बीच के संघर्ष की यात्रा को साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने कुछ अनदेखी तस्वीरें भी शेयर की हैं। चलिए देखते हैं अंशुला का पोस्ट। 

विज्ञापन

अंशुला ने शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें
अंशुला कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में अंशुला ने बताया कि इन फोटोज से उन्हें नफरत होती थीं। एक में वो अपनी डबल चिन वाले लुक को दिखा रही हैं, वहीं दूसरे में हाथों में बढ़ी चर्बी को दिखा रही हैं। इसके अलावा उन्होंने अन्य तस्वीरें भी अलग-अलग कैप्शन के साथ साझा की हैं। इसके साथ ही अंशुला ने लिखा, ‘ये सब वो चीजें हैं जिनकी मैं वर्षों से बहुत ज्यादा आलोचना करती रही हूं। फिर भी, अब पीछे मुड़कर देखती हूं, तो मुझे बस वही पल दिखाई देते हैं, जिनमें मैं सचमुच खुश थी। हंसते हुए, चलते हुए, जीते हुए।’
 


आपका शरीर देखने से कहीं बढ़कर हैं..
आगे उन्होंने कैप्शन में लिखा, "यह अजीब है कि समय आपको कैसे सहज बना देता है। आप कैसे यह समझने लगते हैं कि जिन चीजों को लेकर आप जुनूनी हैं, उनमें किसी और की कोई दिलचस्पी नहीं है। आपका शरीर सिर्फ दिखने से कहीं बढ़कर है - यह आपके लिए हर दिन क्या करता है। शायद हम हर तस्वीर में परफेक्ट दिखने के लिए नहीं बने हैं। शायद हम बस उन्हें दोबारा देखने पर कुछ महसूस करने के लिए बने हैं। एक छोटा सा रिमाइंडर कि हम कहां थे, हम कौन थे और तब से हम कितनी दूर आ गए हैं।"

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: 'मैं प्यारी टीम के बिना कुछ भी नहीं', हिना खान ने जन्मदिन का थ्रौबेक वीडियो किया शेयर, HK टीम का किया शुक्रिया


आप अपने आपके सबके बड़े आलोचक होते हैं
अंत में अंशुला कपूर ने कहा, "यह अजीब है कि मैं एक तस्वीर देखकर तुरंत ही अपने बारे में वो सब कुछ पहचान लेती हूं, जो मुझे पसंद नहीं है। ज्यादातर समय तो किसी और का ध्यान ही नहीं जाता। हम वाकई अपने सबसे कठोर आलोचक खुद ही होते हैं। आइए, इसे बदलें, एक-एक तस्वीर के जरिए।"

अंशुला कपूर ने की थी सगाई
अंशुला कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से 2 अक्तूबर को सगाई की थी। इस समारोह में जान्हवी कपूर, अर्जुन कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर समेत पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें