अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। अभी वह अपनी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की रिलीज की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता 2018 से मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे थे। वहीं, इस साल की शुरुआत में उनके ब्रेकअप की खबरों से भी बाजार गर्म रहा। हालांकि, दोनों हमेशा इस मुद्दे पर चर्चा करने से बचते रहे।
अर्जुन बोलें- अब मैं सिंगल हूं
अब अभिनेता अर्जुन कपूर ने आखिरकार स्वीकार कर लिया है कि वह सिंगल है। इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में, अर्जुन कपूर को मुंबई में दिवाली समारोह में माइक पकड़े देखा जा सकता है। जैसे ही भीड़ ने मलाइका अरोड़ा का नाम लेना शुरू किया, अर्जुन ने अपने ब्रेक-अप के बारे में अपनी चुप्पी तोड़ी। सिंघम अगेन के अभिनेता ने मुस्कुराते हुए कहा, "नहीं अब मैं सिंगल हूं, रिलैक्स करो।"
Nikhat Khan: इस टीवी शो में नजर आएंगी आमिर खान की बहन निखत खान, निभाएंगी अहम भूमिका
दिवाली पार्टी में आए नजर
राजनेता राज ठाकरे द्वारा आयोजित दिवाली पार्टी में ‘सिंघम अगेन’ की टीम के साथ अर्जुन कपूर भी मौजूद थे। पार्टी में शामिल होने वाले मेहमानों में मुख्य अभिनेता अजय देवगन, उनके सह-कलाकार टाइगर श्रॉफ और निर्देशक रोहित शेट्टी शामिल थे। यह जश्न मुंबई के शिवाजी पार्क में मनाया गया।
दुख मेंं रहे साथ
सितंबर में मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का निधन हो गया। मलाइका के पिता की मौत के बाद अर्जुन ने उनसे मुलाकात की थी। मेहता के निधन के बाद वह अक्सर अभिनेत्री के घर आते-जाते हुए दिखाई देते थे। वह अंतिम संस्कार से लेकर हर कार्यक्रम में मौजूद रहें। अर्जुन कपूर ने सिंघम अगेन में विलेन का किरदार निभाया है। फिल्म एक नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
VVKWWV Collection Day 18: वीकएंड के बाद औंधे मुंह गिरी विक्की विद्या का वो वाला वीडियो, 18वें दिन की इतनी कमाई