फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बदनाम करने की कोशिश…’, मौनी रॉय संग डेटिंग की झूठी खबरों पर भड़के अर्जुन बिजलानी, एक्ट्रेस को लेकर कही ये बात

Wed, 12 Aug 2026 02:11 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Arjun Bijlani and Mouni Roy: हाल ही में अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दोनों डिनर के बाद साथ बाहर निकलते दिखाई दिए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके अफेयर की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। अब इस मामले पर अर्जुन ने खुलकर बात की है।

विज्ञापन
अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय की दोस्ती काफी पुरानी है। दोनों ने साथ में काम भी किया है और अक्सर एक-दूसरे के साथ समय बिताते हुए नजर आते हैं। हाल ही में मौनी को लेकर कुछ अफवाहें सामने आईं, जिसके बाद अर्जुन ने उनका बचाव किया है।

हम 50 बार साथ डिनर पर जा चुके हैं

विज्ञापन

हाल ही में टेली टॉक इंडिया को दिए इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा, ‘अगर सात या आठ लोग डिनर के लिए जा रहे हैं, तो ऐसा नहीं है कि हम पहली बार साथ जा रहे हैं। हम लोग 50 बार साथ डिनर कर चुके हैं।

मौनी और मैं अकेले भी डिनर के लिए गए हैं और साथ में चिल किया है। इसलिए मुझे सच में समझ नहीं आता कि किसी ने ऐसा क्यों लिखा। और ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि काफी समय से कोई न कोई मौनी को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। मुझे नहीं पता कौन।’

विज्ञापन

मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
मौनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रही हैं
अर्जुन ने मौनी का बचाव करते हुए कहा, ‘वह अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। पहले उनकी सेक्सुअलिटी को लेकर कुछ कमेंट किए गए, फिर किसी ने उनके शराब पीने को लेकर कुछ कहा।

मेरा मतलब है, हर कोई पार्टी करने जाता है। हर कोई अपनी जिंदगी को एंजॉय करता है। यह नोर्मल बात है। हमारे बारे में बातें करने के बाद भी, मौनी और मैंने साथ में एक शो किया है और साथ में वीडियो भी बनाए हैं।’
विज्ञापन

अर्जुन बिजलानी और नागिन शो - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन और मौनी के बारे में 
बता दें कि अर्जुन और मौनी पिछले 15 साल से एक-दूसरे को जानते हैं और कई बार अपनी दोस्ती के बारे में खुलकर बात कर चुके हैं। दोनों ने ‘नागिन’ सीरियल में साथ काम किया था, जिसके बाद उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली। 

ये भी पढ़ें- ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ में तिरंगे के अपमान का आरोप, आर्मी वेटरन ने की शो को बैन करने की मांग; क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें