फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारती सिंह के बेबी शावर में अर्जुन बिजलानी का दिखा बेबी बंप? सरप्राइज पार्टी से सामने आए मजेदार वीडियोज

Sun, 16 Nov 2025 06:43 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bharti Singh Baby Shower: कॉमेडियन भारती सिंह जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। इसी बीच इंडस्ट्री से उनके कई दोस्तों ने मिलकर उनका सरप्राइज बेबी शावर प्लान किया। इस बेबी शावर पार्टी से कई वीडियोज और फोटोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 
विज्ञापन
भारती सिंह बेबी शावर - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडियन भारती सिंह जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। इसी बीच इंडस्ट्री से उनके कई दोस्तों ने मिलकर उनका सरप्राइज बेबी शावर प्लान किया। इस बेबी शावर पार्टी से कई वीडियोज और फोटोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 
विज्ञापन


अर्जुन बिजलानी का बेबी बंप
तेजस्वी प्रकाश ने कुछ वीडियोज अपने इंस्टाग्राम पर साझा किए हैं। इन वीडियोज में बेबी शावर की अंदर की मस्ती देखने को मिल रही है। टीवी एक्टर और राइज एंड फॉल के विजेता अर्जुन बिजलानी भी यहां अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए नजर आए। उन्होंने नकली बेबी बंप लगाया हुआ था, जिसका वीडियो तेजस्वी ने शेयर किया। इसके अलावा भारती के बेबी शावर में केक भी काटा गया जहां जन्नत जुबैर, अली गोनी, जैस्मीन भसीन जैसे सितारे नजर आए।

टीवी के कई सितारे हुए शामिल

विज्ञापन

भारती के इस सरप्राइज सेलिब्रेशन में जन्नत जुबैर, अली गोनी और जैस्मीन भसीन जैसे कई जाने-माने चेहरे दिखे, जो पूरे समय मोमेंट को खास बनाते नजर आए। हल्के-फुल्के खेल, डांस और बातचीत से पार्टी का माहौल और भी जीवंत हो गया। केक कटिंग का खूबसूरत पल भी कैमरे में कैद हुआ जहां भारती मुस्कुराते हुए इस नए सफर की शुरुआत का जश्न मनाते नजर आए। फैंस लगातार इस वीडियो को देखकर कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं। हालांकि इस दौरान भारती के पति हर्ष कहीं नजर नहीं आए।





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें