फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuvanuvuu Song: अरिजीत सिंह के तेलुगु गाने ने दुनियाभर में मचाया धमाल, इस सूची में पहुंचा पहले नंबर पर

Sun, 28 Apr 2024 11:56 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अरिजीत सिंह ने तेलुगु फिल्म 'ओम भीम बुश' में एक गाना गाया है, जिसका नाम 'अनुवानुवु' है। यह गाना अब दुनियाभर में मशहूर हो चुका है। 
विज्ञापन
अरिजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरिजीत सिंह के गानों के लोग दीवाने हैं। संगीत प्रेमियों के पसंदीदा गानों की सूची में उनके कई गाने हमेशा शामिल रहते हैं। अरिजीत की पहचान केवल हिंदी गानों से ही नहीं है। वह हिंदी के अलावा बंगाली, पंजाबी, तमिल और तेलुगु में भी गाने गाते हैं। उनके हिंदी गाने तो हिट होते ही रहते हैं, लेकिन इस बार उनके एक तेलुगु गाने ने संगीत की दुनिया में सनसनी फैला दी है।

विज्ञापन


दुनियाभर में मशहूर हुआ 'अनुवानुवु'
दरअसल, अरिजीत सिंह ने तेलुगु फिल्म 'ओम भीम बुश' में एक गाना गाया है, जिसका नाम 'अनुवानुवु' है। यह गाना अब दुनियाभर में मशहूर हो चुका है। म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्पोटिफाई के मुताबिक, यह गाना 'वायरल 50 ग्लोबल' की सूची में तीसरे पायदान पर पहुंच गया है। यह आंकड़ा 25 अप्रैल, 2024 को लिया गया था। इतना ही नहीं अरिजीत का यह गाना 'वायरल 50 इंडिया' की लिस्ट में तो पहले स्थान पर काबिज है। यह तेलुगु संगीत उद्योग के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है और तेलुगु संगीत प्रेमियों के लिए गर्व की बात है।

Deadpool and Wolverine: एमसीयू सिलेबस का हिस्सा नहीं 'डेडपूल एंड वूल्वरिन', शॉन लेवी ने समझी सबसे बड़ी दिक्कत
विज्ञापन
विज्ञापन


गाने के अलावा फिल्म भी रही हिट
'अनुवानुवु' गाने को सनी एमआर ने तैयार किया है। इसके बोल कृष्ण कांत ने लिखे हैं। मालूम हो कि 'ओम भीम बुश' एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इसमें श्री विष्णु, राचा रवि, आयशा खान, श्रीकांत, राहुल रामकृष्ण और प्रियदर्शी ने अभिनय किया है। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। ओटीटी पर भी फिल्म को शानदार प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म का निर्देशन श्री हर्षा कोनुगांती ने किया है। वहीं, सुनील बलुसु ने फिल्म का निर्माण किया है। 

Ranbir Kapoor: सूरत में दुर्घटना से बचे रणबीर कपूर, वीडियो देख फैंस को हुई चिंता, नहीं आई कोई चोट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें