फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे ने करवाया शुद्धिकरण, मंगेतर समीक्षा संग बाली ट्रिप पर निकले; देखें खास तस्वीरें

Mon, 27 Jul 2026 12:42 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Ayushmaan sethi And Samiksha Shetty:  आयुष्मान सेठी हाल ही में अपनी मंगेतर समीक्षा शेट्टी के साथ बाली में सुकून के पल बिताते नजर आए। इस यादगार ट्रिप की खास तस्वीरें समीक्षा ने साझा कीं।
विज्ञापन
1 of 8
आयुष्मान सेठी, समीक्षा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम- @samikshashetty

मशहूर एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी इन दिनों बाली ट्रिप पर हैं। इस ट्रिप पर वह अकेले नहीं बल्कि अपनी मंगेतर समीक्षा शेट्टी के साथ गए हैं। समीक्षा ने अपनी इस ट्रिप से सोशल मीडिया पर कुछ आध्यात्मिक पल साझा किए हैं। देखें इन सुकून भरे पलों की तस्वीरें..

विज्ञापन

2 of 8
आयुष्मान सेठी, समीक्षा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम- @samikshashetty
पहली तस्वीर में आयुष्मान और समीक्षा शेट्टी शुद्धिकरण की पूजा में बैठे दिखाई दे रहे हैं। कपल पारंपरिक परिधान में आंखे बंद कर घुटनों के बल बैठा दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

3 of 8
आयुष्मान सेठी, समीक्षा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम- @samikshashetty
दूसरी तस्वीर में आयुष्मान सेठी और समीक्षा शेट्टी साथ खड़े काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथों में अगरबत्ती और फूल दिखाई दे रहे हैं। जो यह दिखा रहे हैं कि कपल अपने भविष्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना करने जा रहा है।

4 of 8
आयुष्मान सेठी - फोटो : इंस्टाग्राम- @samikshashetty
समीक्षा शेट्टी ने तस्वीरों के साथ वीडियो भी डाला है। इस वीडियो के अंदर वह और उनके मंगेतर फूल अर्पित करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं अन्य तस्वीर में आयुष्मान दोनों हाथों से थम्ब्स अप करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 8
आयुष्मान सेठी, समीक्षा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम- @samikshashetty
इस तस्वीर में कपल बाली में शुद्धिकरण संस्कार की प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक कुंड में साथ मौजूद हैं। दोनों मुस्कुराकर पोज दे रहे हैं। वहीं उनके आस-पास दूसरे सैलानी भी खड़े हुए हैं।
विज्ञापन

6 of 8
आयुष्मान सेठी, समीक्षा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम- @samikshashetty
तिर्ता एम्पुल मंदिर बाली स्थित एक पवित्र मंदिर है। जहां एक पवित्र जलाशय स्थित है। मान्यता है कि इसमें नहाने से आत्मा का शुद्धिकरण हो जाता है। इसी परंपरा को कपल भी निभा रहा है। 
विज्ञापन

7 of 8
आयुष्मान सेठी, समीक्षा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम- @samikshashetty
इस फोटो में संस्कार के बाद समीक्षा पानी में तैरती मछलियों के देखकर काफी खुश दिखाई दे रहीं हैं। दूसरी तरफ आयुष्मान अपने हाथों से शायद उन्हें कुछ खिलाने की कोशिश कर रहे हैं।

 
विज्ञापन

8 of 8
आयुष्मान सेठी, समीक्षा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम- @samikshashetty
इस ट्रिप की तस्वीेरें साझा करते हुए समीक्षा ने कैप्शन में लिखा, 'हमारा पहला ब्लॉग। ये हमारे जीवन के सबसे बेहतरी 48 घंटे थे।' समीक्षा की इस पोस्ट को कई सेलेब्स ने भी लाइक किया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें