गर्लफ्रेंड योगिता के साथ आर्यमान
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
म्यूजिक वीडियो के दौरान हुई मुलाकात
योगिता और आर्यमान की मुलाकात, उस म्यूजिक वीडियो के दौरान हुई, जिसमें आर्यमान ने गाना गाया। इस म्यूजिक वीडियो में योगिता नजर आई थीं। इस दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी। इस म्यूजिक वीडियो को अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी ने भी पसंद किया है।
ये खबर भी पढ़ें:
Archana Puran Singh: घर को वृद्धाश्रम कहने पर भड़कीं अर्चना पूरन सिंह, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
मां के व्लॉग में आर्यमान का फनी अंदाज
आर्यमान को अक्सर ही मां अर्चना पूरन सिंह के व्लॉग चैनल पर देखा जाता है। यूट्यूब व्लॉग में आर्यमान का फनी अंदाज भी यूजर्स को देखने को मिलता है। छोटे भाई आयुष्मान के साथ भी आर्यमान का जबरदस्त बॉन्ड नजर आता है। अर्चना पूरन सिंह के करियर फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में बतौर जज नजर आ रही हैं।