अर्चना के घर में नजर आए योगिता और आर्यमान
जिस व्लॉग का लिंक अर्चना पूरन सिंह ने शेयर किया है, उसमें आर्यमान और योगिता ने अपने म्यूजिक वीडियो के बिहाइंड द सीन शेयर किए हैं। व्लॉग में ही योगिता और आर्यमान, अर्चना पूरन सिंह के साथ उनके घर में नजर आ रहे हैं। यह वीडियो कुछ महीनों पहले का है, तब तक आर्यमान और योगिता का रिश्ता पब्लिक नहीं हुआ था।
ये खबर भी पढ़ें: Yogita Bihani: रिलेशनशिप अनाउंस होने पर बोलीं ‘द केरल स्टोरी’ फेम योगिता- ‘नहीं पता था वो…’
ऐसे हुई थी मुलाकात
योगिता और आर्यमान की मुलाकात, उस म्यूजिक वीडियो के दौरान हुई, जिसमें आर्यमान ने गाना गाया। इस म्यूजिक वीडियो में योगिता नजर आई थीं। इस दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी। अपने व्लॉग में आर्यमान और योगिता बताते हैं कि म्यूजिक वीडियो शूट करते हुए उन्हें अहसास नहीं हुआ कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं। जबकि फैंस ने जब इनका म्यूजिक वीडियो देखा तो उन्हें अहसास हो गया कि आर्यमान और योगिता के बीच अलग तरह की केमिस्ट्री है। आगे चलकर दोनों को भी इस बात का अहसास हुआ, ये रिलेशनशिप में आ गए।