परमीत सेठी, अर्चना पूरन सिंह
- फोटो : एक्स
अपने रिश्ते से खुश थे परमीत
अर्चना की इस बात पर उनके पति परमीत ने कहा 'आपका दर्द देखकर मुझे लगा था कि हमें बच्चों की जरूरत नहीं है। मैं बस हम दोनों के साथ ही बहुत खुश था।' इस पर अर्चना ने बताया 'परमीत ने मुझसे कहा कि उनका रिश्ता अपने आप में पूरा है।' फिर परमीत ने कहा 'हम बहुत क्लोज थे और हमारे बीच किसी तीसरे की जगह नहीं थे।' अर्चना ने इस पर जवाब दिया कि वह परमीत की इस बात से सहमत नहीं थी। उन्होंने कहा कि उनका बच्चा बाहर का नहीं बल्कि अपना होगा। हालांकि उस वक्त परमीत, अर्चना के मां बनने की इच्छा नहीं समझ पा रहे थे।
दूसरी बार प्रेग्नेंट हुईं अर्चना
अर्चना पूरन सिंह ने बताया 'मैं उस वक्त 34 साल की थी। मुझे लगा मैं बूढ़ी हो रही हूं और शायद मेरे कभी बच्चे न हों।' उन्होंने बताया कि पहला बच्चा खोने के बाद वह दोबारा प्रेग्नेंट हुईं। इस पर परमीत ने बताया 'मैंने आपको बिल्कुल सपोर्ट नहीं किया। उस वक्त आपको पूरा बेड रेस्ट चाहिए था और मैंने आपसे कहा था कि मैं फुटबॉल खेलने जा रहा हूं।' अर्चना ने आगे बताया 'मैं बीमार थी, पहला बच्चा खोने के बाद अपनी प्रेग्नेंसी बचाने की कोशिश कर रही थी, और वह फुटबॉल खेलने जा रहे थे।' परमीत ने अपनी इस गलती को स्वीकार किया।